Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

महुली में नवयुवक दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजकुमार शर्मा बने अध्यक्ष

02 Oct 2026, 08:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
महुली में नवयुवक दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजकुमार शर्मा बने अध्यक्ष - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

पूर्व कमेटी भंग कर नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल को बनाया गया मुख्य संरक्षक

महुली सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को शाम पांच बजे श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर महुली-महुअरिया में गांव के सम्मानित नागरिकों एवं युवाओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा आयोजन की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से पूर्व कमेटी को भंग करते हुए रेलवे स्टेशन रोड स्थित बरगद के पेड़ के पास आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा के लिए नवयुवक दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से राजकुमार शर्मा को अध्यक्ष, अवधेश शर्मा एवं राजेश शर्मा गौरीशंकर को उपाध्यक्ष तथा भगवान दास कनौजिया एवं जोगिंदर सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति में सचिव, रंजीत जायसवाल एवं विकास कनौजिया को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। वहीं प्रबंधक के रूप में शिवदास शर्मा, प्रदीप जायसवाल, ओमप्रकाश, लालमणि शर्मा, महेंद्रपुरी एवं दीपक कनौजिया को जिम्मेदारी सौंपी गई।
समिति के सलाहकार के रूप में वीरेंद्र कनौजिया (पिंकी डीलर) एवं अमरनाथ कनौजिया को शामिल किया गया है। संरक्षक मंडल में रामकेश जायसवाल, राजदेव जायसवाल, बद्री जायसवाल, नथुन सिंह, आनंद सिंह गौड़, चंद्र प्रकाश प्रजापति, जयकुमार जायसवाल, विनोद जायसवाल, सेकरार अहमद एवं विनोद कनौजिया को रखा गया है। वहीं कार्यकारणी सदस्यों में नीरज जायसवाल, सुरेंद्र भारती, लाल जायसवाल, दीपू जायसवाल, अजीत जायसवाल, दिलीप जायसवाल, अमरेश कनौजिया, सतीश भारती, राहुल कुमार, संजीव जायसवाल, रवि जायसवाल, राकेश जायसवाल, आकाश जायसवाल, अंकित जायसवाल, उपकार जायसवाल, संदीप जायसवाल, मुर्तजा अली एवं अनुप भारती को शामिल किया गया।
समिति के मुख्य संरक्षक ग्राम प्रधान/प्रशासक महुली अरविंद जायसवाल को बनाया गया है, जबकि सुशील कुमार गुप्ता एवं राकेश कुमार कनौजिया को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में उपस्थित लोगों ने नई कार्यकारिणी के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि दुर्गा पूजा महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए आयोजन में सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
नई समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा, साफ-सफाई, पूजा पंडाल की व्यवस्था, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, अनुशासन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए समिति के सभी सदस्य सामूहिक रूप से जिम्मेदारी निभाएंगे।
बैठक में गांव के बड़ी संख्या में सम्मानित नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर दुर्गा पूजा महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया। समिति गठन के बाद ग्रामीणों एवं युवाओं में आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल दिखाई दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मोबाइल टावर पर चढ़ी अज्ञात महिला, पुलिस नीचे उतारने के प्रयास में जुटी
Basti02 Oct

मोबाइल टावर पर चढ़ी अज्ञात महिला, पुलिस नीचे उतारने के प्रयास में जुटी

बस्ती,वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के वाल्टरगंज़ कस्बे में शुक्रवार की सुबह करीब 8:00 बजे उस समय हड़कंप मच गया,…

पूरी खबर पढ़ें →
पाली बांध में फटाव से बहा पानी, किसानों में मचा हड़कंप,सूचना के बाद दोपहर में पहुंचा सिंचाई विभाग,
Lalitpur02 Oct

पाली बांध में फटाव से बहा पानी, किसानों में मचा हड़कंप,सूचना के बाद दोपहर में पहुंचा सिंचाई विभाग,

पाली बांध में फटाव से बहा पानी, किसानों में मचा हड़कंप,सूचना के बाद दोपहर में पहुंचा सिंचाई विभाग।…

पूरी खबर पढ़ें →
गांधी जयंती पर वितरित किये गये दिव्यांग उपकरण एवं प्रमाण पत्र।
Lalitpur02 Oct

गांधी जयंती पर वितरित किये गये दिव्यांग उपकरण एवं प्रमाण पत्र।

गांधी जयंती पर वितरित किये गये दिव्यांग उपकरण एवं प्रमाण पत्र। मुख्य विकास अधिकारी ललितपुर की अध्यक्षता में…

पूरी खबर पढ़ें →
गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित।
Lalitpur02 Oct

गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित।

गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित। स्वच्छता अभियान,…

पूरी खबर पढ़ें →
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गईधूमधाम से
Bahraich02 Oct

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गईधूमधाम से

*गांधी-शास्त्री जयंती पर रुपईडीहा में विविध कार्यक्रम, महापुरुषों को दी श्रद्धांजलि* रुपईडीहा, बहराइच। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!