Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhar

मेरा युवा भारत ने स्वच्छता अभियान और ग्राम सभा में ‘रिफॉर्म उत्सव’ के साथ सेवा पखवाड़े मनाया गया ग्रामवासियों और विद्यार्थियों ने स्वच्छता एवं सेवा का लिया संकल्प

02 Oct 2026, 09:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मेरा युवा भारत ने स्वच्छता अभियान और ग्राम सभा में ‘रिफॉर्म उत्सव’ के साथ सेवा पखवाड़े मनाया गया ग्रामवासियों और विद्यार्थियों ने स्वच्छता एवं सेवा का लिया संकल्प - धार, मध्य प्रदेश

धार,( सुरेन्द्र दुबे) 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में शासकीय माध्यमिक विद्यालय पटेल अवार मालीपुरा एवं ग्राम पंचायत मालीपुरा में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता, सेवा एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम मेरा युवा भारत की जिला युवा अधिकारी दीर्घा राजावत के मार्गदर्शन में आयोजित हुए।

ग्राम पंचायत में ग्राम सभा एवं ‘रिफॉर्म उत्सव’

ग्राम पंचायत मालीपुरा में विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर ‘रिफॉर्म उत्सव’ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच नानूराम सिंगारे एवं सचिव कैलाश चौहान ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मेरा युवा भारत के बैनर तले युवाओं एवं ग्रामीणों ने गांधीजी के आदर्शों पर चलने तथा स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।सरपंच एवं सचिव द्वारा ग्राम पंचायत में संचालित हितग्राहीमूलक योजनाओं, स्वच्छता अभियान एवं विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। कार्यक्रम में ब्लॉक वालंटियर पूनम चंद्र कटारे ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

सेवा पखवाड़े के समापन अवसर पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय पटेल अवार मालीपुरा में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। ब्लॉक वालंटियर पूनम चंद्र कटारे के नेतृत्व में आयोजित अभियान में विद्यालय के प्राचार्य उदेराम गिरवाल सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थी शामिल हुए।

प्राचार्य एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व तथा सेवा भाव के प्रति जागरूक किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने का संदेश दिया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गांधी जयंती पर न्यायालय परिसर में गूंजा श्रमदान का संदेश प्रधान जिला न्यायाधीश श्री थॉमस एक्का, न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और न्यायिक कर्मचारियों ने थामा स्वच्छता का संकल्प
ग्राम सोहलपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, जनता को नए आपराधिक कानूनों को लेकर किया गया जागरूक।
Haridwar02 Oct

ग्राम सोहलपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, जनता को नए आपराधिक कानूनों को लेकर किया गया जागरूक।

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार आज कोतवाली कलियर पुलिस टीम द्वारा ग्राम सोहलपुर में एक विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
एस्ट्रो विलेज ज्ञानपुरा में एस्ट्रोनॉमी ट्रेनिंग का शुभारंभ ग्रामीण युवाओं को खगोल विज्ञान का प्रशिक्षण, रोजगार और एस्ट्रो-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
हरियाणा के नारनौल में आज शाम प्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री कैलाशचंद शर्मा की गाड़ी में आग लग गई। जिस समय आग लगी, उस समय पूर्व मंत्री खुद गाड़ी चला रहे थे। आग लगने पर धुआं उठता देख, व
नारनौल के समीपवर्ती दुलोठ जाट मे आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा कें तृतीय दिवस पर सर्वप्रथम आचार्य मनीष
Mahendragarh02 Oct

नारनौल के समीपवर्ती दुलोठ जाट मे आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा कें तृतीय दिवस पर सर्वप्रथम आचार्य मनीष

नारनौल के समीपवर्ती दुलोठ जाट मे आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा कें तृतीय दिवस पर सर्वप्रथम आचार्य मनीष शास्त्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!