Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hamirpur

गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कोषागार में श्रद्धाजाले अर्पित वरिष्ठ कोषाधिकारी ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को शासकीय जीवन में आत्मसात करने का किया आह्वान

03 Oct 2026, 10:50 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कोषागार में श्रद्धाजाले अर्पित वरिष्ठ कोषाधिकारी ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को शासकीय जीवन में आत्मसात करने का किया आह्वान - HAMIRPUR, उत्तर प्रदेश

रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर
दिनांक: 02 अक्टूबर, 2026

*गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कोषागार में श्रद्धांजलि अर्पित*

*वरिष्ठ कोषाधिकारी ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को शासकीय जीवन में आत्मसात करने का किया आह्वान*

हमीरपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती के अवसर पर जनपद के कोषागार में दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। वरिष्ठ कोषाधिकारी हमीरपुर श्रीमती अंकिता सिंह ने महात्मा गांधी जी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कोषागार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी श्रीमती अंकिता सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा, त्याग एवं सत्याग्रह के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा प्रदान की। वहीं, श्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपने सरल एवं सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी तथा कर्तव्यनिष्ठा से राष्ट्रसेवा की अनुकरणीय मिसाल प्रस्तुत की। उनका ‘जय जवान, जय किसान’ का प्रेरणादायी मंत्र देश के सैनिकों एवं किसानों के सम्मान तथा राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को रेखांकित करता है।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान किया कि दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने व्यक्तिगत एवं शासकीय जीवन में आत्मसात करते हुए ईमानदारी, पारदर्शिता, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवक के रूप में प्रत्येक कार्य को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी से करते हुए आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है।

इस अवसर पर सहायक कोषाधिकारी श्री कौशल किशोर मिश्रा, लेखाकार श्री प्रेमी प्रजापति, श्री पवन कुमार विश्वकर्मा, रोकड़िया श्री अनुज सचान सहित कोषागार के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने महात्मा गांधी जी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बहादुरगंज बाजार में जिउतिया को लेकर उमड़ी भीड़, खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक
Ghazipur03 Oct

बहादुरगंज बाजार में जिउतिया को लेकर उमड़ी भीड़, खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक

बहादुरगंज, गाजीपुर। जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) पर्व से पहले शुक्रवार को बहादुरगंज बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ देखने को…

पूरी खबर पढ़ें →
जंगीपुर से शाहपुर तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर ट्रायल शुरू, 18-20 मिनट में पूरी हो रही 34 किमी दूरी
Ghazipur03 Oct

जंगीपुर से शाहपुर तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर ट्रायल शुरू, 18-20 मिनट में पूरी हो रही 34 किमी दूरी

संवाददाता, गाजीपुर। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के जंगीपुर क्षेत्र के समीप से निकलने वाले गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार से…

पूरी खबर पढ़ें →
धारावी एक्सपिरियन्स सेंटर’मुळे धारावीकरांमध्ये विश्वासनिर्मिती होईल-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस धारावीच्या वर्तमानासह नव्या भविष्याचेही ‘आधुनिक दर्शन’ होणार!
Bhandara03 Oct

धारावी एक्सपिरियन्स सेंटर’मुळे धारावीकरांमध्ये विश्वासनिर्मिती होईल-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस धारावीच्या वर्तमानासह नव्या भविष्याचेही ‘आधुनिक दर्शन’ होणार!

धारावी एक्सपिरियन्स सेंटर’मुळे धारावीकरांमध्ये विश्वासनिर्मिती होईल-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस धारावीच्या वर्तमानासह नव्या भविष्याचेही ‘आधुनिक दर्शन' होणार! विलास केजरकर…

पूरी खबर पढ़ें →
‘इन्व्हेस्ट महाराष्ट्र’च्या माध्यमातून गुंतवणुकीला नवी ओळख आणि विकासाला नवी दिशा- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
Bhandara03 Oct

‘इन्व्हेस्ट महाराष्ट्र’च्या माध्यमातून गुंतवणुकीला नवी ओळख आणि विकासाला नवी दिशा- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

‘इन्व्हेस्ट महाराष्ट्र’च्या माध्यमातून गुंतवणुकीला नवी ओळख आणि विकासाला नवी दिशा- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विलास केजरकर भंडारा. भंडारा :…

पूरी खबर पढ़ें →
मौजा मुंडीपार तालुका साकोली येथील प्रत्यक्ष शेतावर जाऊन शेतकऱ्यांसमक्ष पिक पाहणी व पंचनामा करताना दुष्काळग्रस्त तालुक्यांतील पीक नुकसानीचे पंचनामे युद्ध पातळीवर जिल्हाधिकारी
Bhandara03 Oct

मौजा मुंडीपार तालुका साकोली येथील प्रत्यक्ष शेतावर जाऊन शेतकऱ्यांसमक्ष पिक पाहणी व पंचनामा करताना दुष्काळग्रस्त तालुक्यांतील पीक नुकसानीचे पंचनामे युद्ध पातळीवर जिल्हाधिकारी

मौजा मुंडीपार तालुका साकोली येथील प्रत्यक्ष शेतावर जाऊन शेतकऱ्यांसमक्ष पिक पाहणी व पंचनामा करताना दुष्काळग्रस्त तालुक्यांतील पीक नुकसानीचे…

पूरी खबर पढ़ें →
महात्मा फुले सब्जी मंडीत स्वच्छता अभियान मोठ्या उत्साहात साजरा
Bhandara03 Oct

महात्मा फुले सब्जी मंडीत स्वच्छता अभियान मोठ्या उत्साहात साजरा

महात्मा फुले सब्जी मंडीत स्वच्छता अभियान मोठ्या उत्साहात साजरा विलास केजरकर भंडारा. भंडारा:- महात्मा ज्योतिबा फुले सब्जी मंडी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!