Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mirzapur

मिर्जापुर साइबर टीम द्वारा 34750 पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

03 Oct 2026, 10:50 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मिर्जापुर साइबर टीम द्वारा 34750 पीड़ित के खाते में कराया गया वापस - मिर्ज़ापुर, उत्तर प्रदेश

जिला रिपोर्टर मिर्जापुर संदीप कुमार श्रीवास्तव
दिनांकः 02.10.2026
आवेदक सुमित राज यादव पुत्र दिनेश कुमार यादव निवासी रामपुर थाना संतनगर जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई ऑनलाइन साइबर ठगी की सूचना थाना संतनगर की साइबर सेल में दी गई । जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन-पे के माध्यम से कैश बैक का लालच देकर आवेदक के खाता से कुल 34,750/- रु0 का फ्राड किया गया था ।

एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से कम्पलेन किया गया, जिसका शिकायत सं0-33101260010724 है । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना संतनगर की साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारंभ की गई है ।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज महोदय के नेतृत्व में थाना संतनगर की साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान बैंक/मर्चेन्ट से समन्वय कर एचडीएफसी बैंक से कुल होल्ड धनराशी 34,750/- रुपया को शिकायतकर्ता के बैंक खाते में एमआरएम के माध्यम से वापस कराए गये । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर क्राइम टीम थाना को0 संतनगर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया ।

तथा आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बताई गई । *साइबर सेल टीम थाना संतनगर जनपद मीरजापुर -*
प्रभारी निरीक्षक रमेश प्रसाद, वरिष्ठ उ0नि0 रमाशंकर यादव, का0 इनय कुमार साइबर सेल थाना संतनगर जनपद मीरजापुर ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बहादुरगंज बाजार में जिउतिया को लेकर उमड़ी भीड़, खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक
Ghazipur03 Oct

बहादुरगंज बाजार में जिउतिया को लेकर उमड़ी भीड़, खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक

बहादुरगंज, गाजीपुर। जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) पर्व से पहले शुक्रवार को बहादुरगंज बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ देखने को…

पूरी खबर पढ़ें →
जंगीपुर से शाहपुर तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर ट्रायल शुरू, 18-20 मिनट में पूरी हो रही 34 किमी दूरी
Ghazipur03 Oct

जंगीपुर से शाहपुर तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर ट्रायल शुरू, 18-20 मिनट में पूरी हो रही 34 किमी दूरी

संवाददाता, गाजीपुर। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के जंगीपुर क्षेत्र के समीप से निकलने वाले गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार से…

पूरी खबर पढ़ें →
Navratri Varanasi: दुर्गा पूजा और नवरात्र को लेकर नगर निगम मुस्तैद, नगर आयुक्त ने किया विसर्जन कुंड व पार्कों का निरीक्षण
Chandauli03 Oct

Navratri Varanasi: दुर्गा पूजा और नवरात्र को लेकर नगर निगम मुस्तैद, नगर आयुक्त ने किया विसर्जन कुंड व पार्कों का निरीक्षण

Navratri Varanasi: दुर्गा पूजा और नवरात्र को लेकर नगर निगम मुस्तैद, नगर आयुक्त ने किया विसर्जन कुंड व…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर पालिका परिषद शाहाबाद जनपद हरदोई मोहल्ला मेहमंद,विकास की इतनी जल्दी भी क्या थी? 10 दिन पहले बनी सड़क की हालत देख हैरान हैं लोग
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ambedkar Nagar03 Oct

टांडा में हेरोइन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 ग्राम खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार

* रुपये कीमत की हेरोइन बरामद, अब सप्लायर और पूरे नेटवर्क तक पहुंचने में जुटी पुलिस अम्बेडकरनगर। टांडा…

पूरी खबर पढ़ें →
न्यायालय सुरक्षा के प्रहरी अवनीश सिंह को मिला उत्कृष्ट सेवा पदक
Ambedkar Nagar03 Oct

न्यायालय सुरक्षा के प्रहरी अवनीश सिंह को मिला उत्कृष्ट सेवा पदक

एसपी प्राची सिंह ने किया सम्मानित, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान अम्बेडकरनगर। न्यायालय सुरक्षा में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!