Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

प्रेम विवाह के 8 साल बाद खूनी अंत,प्यार से शुरू हुई ज्योति-लखन की कहानी, पुश्तैनी जमीन के विवाद में उजड़ा परिवार

03 Oct 2026, 10:50 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
प्रेम विवाह के 8 साल बाद खूनी अंत,प्यार से शुरू हुई ज्योति-लखन की कहानी, पुश्तैनी जमीन के विवाद में उजड़ा परिवार - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर कभी प्यार के भरोसे एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवन की नई शुरुआत करने वाले ज्योति चौरसिया और लखन जोशी की कहानी का अंत बेहद दर्दनाक मोड़ पर पहुंच गया। करीब आठ साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था।

वक्त के साथ उनके परिवार में दो बच्चों की किलकारियां गूंजीं, लेकिन पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पुश्तैनी कृषि भूमि को लेकर उपजे विवाद और पारिवारिक रंजिश ने उनके रिश्ते में ऐसी दरार पैदा की कि शुक्रवार को ज्योति की जिंदगी खत्म हो गई। हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति लखन और उसके साथी को उत्तर प्रदेश के ननौरा गांव से गिरफ्तार किया है।

ज्योति, महाराजपुर के वार्ड नंबर 9 निवासी हुकुम चौरसिया की इकलौती बेटी थी। करीब आठ साल पहले उसने खटीक मोहल्ला निवासी लखन जोशी से प्रेम विवाह किया था।

दोनों ने साथ जीने-मरने के वादे के साथ वैवाहिक जीवन शुरू किया। उनके दो बच्चे भी हुए।

ज्योति छतरपुर की अमलतास कॉलोनी स्थित ईडब्ल्यूएस-54 में बच्चों के साथ किराये पर रह रही थी और एक निजी होटल में काम करके उनका भरण-पोषण करती थी। लेकिन समय के साथ पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगे।

पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ज्योति के पिता की कृषि भूमि को अपने नाम कराने को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी पारिवारिक कलह के दौरान लखन पर अपनी सास के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था, जिसके मामले में उसे जेल जाना पड़ा।

बताया गया है कि वह दो दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे ज्योति बाजार से लौट रही थी।

इसी दौरान बाइक सवार दो लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में ज्योति को हमलावरों से संघर्ष करते हुए देखा गया।

गंभीर रूप से घायल ज्योति ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। घटना के समय उसके दोनों बच्चे घर के भीतर सो रहे थे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, साइबर सेल और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की।

करीब पांच घंटे के भीतर दोनों संदिग्धों को उत्तर प्रदेश के ननौरा गांव से पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में ज्योति का पति लखन जोशी और उसका साथी शामिल है।

अब पुलिस हत्या के पीछे की पूरी वजह, इस्तेमाल किए गए हथियार और संभावित साजिश के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। घटना का सबसे मार्मिक पहलू उन दो मासूम बच्चों का भविष्य है, जिन्होंने एक ही दिन में अपनी मां को खो दिया और अपने पिता को हत्या के आरोप में गिरफ्तार होते देखा।

जिन माता-पिता के साथ उनका बचपन आगे बढ़ना था, अब उन्हीं के बीच का विवाद उनके जीवन पर गहरा असर छोड़ गया है। आठ साल पहले प्रेम विवाह से शुरू हुई ज्योति और लखन की कहानी एक ऐसी त्रासदी में बदल गई है, जिसमें दो बच्चों का बचपन सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।

हालांकि हत्या के पीछे की परिस्थितियों और आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया में होगी, लेकिन इस वारदात ने रिश्तों में बढ़ते विवाद और उनके भयावह परिणामों को एक बार फिर सामने ला दिया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

धानोरा में अवैध सागौन तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
Gadchiroli16 Oct

धानोरा में अवैध सागौन तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: गडचिरोली जिले के धानोरा तालुका के कारवाफा गांव में अवैध सागौन की तस्करी पर…

पूरी खबर पढ़ें →
पति को सांप से डसवाने वाली रविता को सजा-ए-मौत: प्रेमी को भी फांसी, मेरठ कोर्ट ने 3 दिन में 4 दोषियों को मौत की सजा दी
Meerut16 Oct

पति को सांप से डसवाने वाली रविता को सजा-ए-मौत: प्रेमी को भी फांसी, मेरठ कोर्ट ने 3 दिन में 4 दोषियों को मौत की सजा दी

पति की हत्या करके सांप से डसवाने वाली रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को वारदात के 547 दिन…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना परिसर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Harda16 Oct

थाना परिसर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

थाना परिसर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश जिला संवाददाता जयदीप राठौर रहटगांव। पुलिस अधीक्षक श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!