Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ और ठाकुरद्वारा तहसीलों में दो तेंदुए पिंजरों में कैद, दोनों को डियर पार्क ले गई वन विभाग की टीम

03 Oct 2026, 11:46 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
file 0000000087bc820893e86af11ba96b102

कांठ और ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्रों में तेंदुओं की बढ़ती सक्रियता के बीच वन विभाग को दो और तेंदुओं को पकड़ने में सफलता मिली है। कांठ के समदगढ़ उर्फ सिकंदराबाद में किसान की नलकूप कोठरी पर दिखाई दिए तीन तेंदुओं में से दूसरी मादा तेंदुआ भी पिंजरे में कैद हो गई। वहीं ठाकुरद्वारा क्षेत्र के आलमगीरपुर में भी एक तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। दोनों को वन विभाग की टीम मुरादाबाद के डियर पार्क ले गई है।

 

बता दें कि कांठ क्षेत्र के समदगढ़ उर्फ सिकंदराबाद गांव में 25 सितंबर की रात किसान की नलकूप की कोठरी पर एक साथ तीन तेंदुए दिखाई दिए थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। इसके बाद वन विभाग ने तेंदुओं को पकड़ने के लिए मौके पर पिंजरे लगाए थे। 28 सितंबर को इसी स्थान से एक मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद हुई थी। इसके बाद वन विभाग ने दो और पिंजरे लगाए थे। रात करीब 12:30 बजे खेत में लगे पिंजरे में दूसरी मादा तेंदुआ भी फंस गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालकर मुरादाबाद के डियर पार्क ले गई। वन विभाग के अनुसार तेंदुए को पकड़ने के दौरान टीम ने पूरी सावधानी बरती।

 

उधर, ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के गांव आलमगीरपुर में भी एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ। वन विभाग की टीम ने उसे भी सुरक्षित तरीके से पकड़कर डियर पार्क पहुंचाया। वन विभाग के अनुसार जिले में पिछले दो माह में अब तक 23 तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। कांठ और ठाकुरद्वारा से पकड़े गए तेंदुओं को फिलहाल सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन्हें सुरक्षित प्राकृतिक क्षेत्र में छोड़े जाने की कार्रवाई की जाएगी। लगातार तेंदुओं की मौजूदगी और उनके पकड़े जाने की घटनाओं से कांठ और ठाकुरद्वारा क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने खेतों में अकेले जाने से बचने और तेंदुए दिखाई देने पर वन विभाग को सूचना देने की अपील की है।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सेवा संकल्प अभियान पर प्रदेशाध्यक्ष सर्व सेन समाज संगठन के नेतृत्व मे साफ सफाई की गई
Sagar03 Oct

सेवा संकल्प अभियान पर प्रदेशाध्यक्ष सर्व सेन समाज संगठन के नेतृत्व मे साफ सफाई की गई

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्टीय सर्व सेन समाज…

पूरी खबर पढ़ें →
बहादुरगंज बाजार में जिउतिया को लेकर उमड़ी भीड़, खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक
Ghazipur03 Oct

बहादुरगंज बाजार में जिउतिया को लेकर उमड़ी भीड़, खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक

बहादुरगंज, गाजीपुर। जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) पर्व से पहले शुक्रवार को बहादुरगंज बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ देखने को…

पूरी खबर पढ़ें →
जंगीपुर से शाहपुर तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर ट्रायल शुरू, 18-20 मिनट में पूरी हो रही 34 किमी दूरी
Ghazipur03 Oct

जंगीपुर से शाहपुर तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर ट्रायल शुरू, 18-20 मिनट में पूरी हो रही 34 किमी दूरी

संवाददाता, गाजीपुर। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के जंगीपुर क्षेत्र के समीप से निकलने वाले गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार से…

पूरी खबर पढ़ें →
Navratri Varanasi: दुर्गा पूजा और नवरात्र को लेकर नगर निगम मुस्तैद, नगर आयुक्त ने किया विसर्जन कुंड व पार्कों का निरीक्षण
Chandauli03 Oct

Navratri Varanasi: दुर्गा पूजा और नवरात्र को लेकर नगर निगम मुस्तैद, नगर आयुक्त ने किया विसर्जन कुंड व पार्कों का निरीक्षण

Navratri Varanasi: दुर्गा पूजा और नवरात्र को लेकर नगर निगम मुस्तैद, नगर आयुक्त ने किया विसर्जन कुंड व…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर पालिका परिषद शाहाबाद जनपद हरदोई मोहल्ला मेहमंद,विकास की इतनी जल्दी भी क्या थी? 10 दिन पहले बनी सड़क की हालत देख हैरान हैं लोग
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ambedkar Nagar03 Oct

टांडा में हेरोइन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 ग्राम खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार

* रुपये कीमत की हेरोइन बरामद, अब सप्लायर और पूरे नेटवर्क तक पहुंचने में जुटी पुलिस अम्बेडकरनगर। टांडा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!