Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kheri

गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार, गोला पुलिस की कार्रवाई गोला पुलिस ने अल्लागंज रोड स्थित सरकारी ट्यूबेल के पास दबोचा, तीनों के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज

03 Oct 2026, 01:20 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार, गोला पुलिस की कार्रवाई गोला पुलिस ने अल्लागंज रोड स्थित सरकारी ट्यूबेल के पास दबोचा, तीनों के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज - KHERI, उत्तर प्रदेश

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गोला पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीनों अभियुक्तों को शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को करीब 10:50 बजे अल्लागंज रोड स्थित सरकारी ट्यूबेल के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नदीम पुत्र रफीउल्ला (30 वर्ष), निवासी ग्राम भुड़वारा थाना गोला, शीबू पुत्र रफीउल्ला (27 वर्ष), निवासी ग्राम भुड़वारा थाना गोला तथा हुसैन अहमद पुत्र शमीम (42 वर्ष), निवासी ग्राम रघवापुर थाना फूलबेहड़ के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि तीनों अभियुक्त मु0अ0सं0 393/2026, धारा 2(ख)(17)/3 उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट, भारतीय दंड संहिता/बीएनएस तथा गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त नदीम के खिलाफ गोला और फरधान थानों में कई मामले दर्ज बताए गए हैं, जबकि शीबू और हुसैन अहमद के खिलाफ भी गोला, मैगलगंज और फूलबेहड़ थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना गोला के मार्गदर्शन में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंकित कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह, कांस्टेबल ओम असीम यादव, शिवचन्द यादव, अभय पाण्डे और यमन शामिल रहे।

रिपोर्टर – रामनिवास गुप्ता

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बलौदा बाजार जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर शासन-प्रशासन गहरी नींद में–भुनेश्वर सिंह डहरिया
Balodabazar-Bhatapara03 Oct

बलौदा बाजार जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर शासन-प्रशासन गहरी नींद में–भुनेश्वर सिंह डहरिया

जिला अस्पताल में जनरल सर्जन सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी, मरीजों को निजी अस्पतालों का लेना पड़ रहा…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रदेश में.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के खातों में 148 करोड रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपर्ति का अंतरण मुख्यमंत्री जी के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का जनपद के 55 विद
हाथों में तिरंगा लेकर नन्ही धाविका अनामिका ने तीस किलोमीटर की दौड़ पूरी की
Gonda03 Oct

हाथों में तिरंगा लेकर नन्ही धाविका अनामिका ने तीस किलोमीटर की दौड़ पूरी की

हाथों में तिरंगा लेकर अनामिका ने इटियाथोक के प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा से सुबह छह बजे दौड़ शुरू की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!