Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gonda

हाथों में तिरंगा लेकर नन्ही धाविका अनामिका ने तीस किलोमीटर की दौड़ पूरी की

03 Oct 2026, 01:20 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हाथों में तिरंगा लेकर नन्ही धाविका अनामिका ने तीस किलोमीटर की दौड़ पूरी की - GONDA, उत्तर प्रदेश

हाथों में तिरंगा लेकर अनामिका ने इटियाथोक के प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा से सुबह छह बजे दौड़ शुरू की जो जिला मुख्यालय स्थित गांधी पार्क में सुबह 9.40 बजे खत्म हुई। पूरे रास्ते में जगह-जगह विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ सैकड़ों लोगों ने फूल बरसाकर नन्ही धाविका का स्वागत किया।

पिछले साल गांधी जयंती पर अनामिका ने भवानीपुर खुर्द से इटियाथोक तक की 10 किमी की दौड़ एक घंटे में पूरी की थी। यही नहीं आठ मिनट में 240 पुशअप लगाकर उसने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया था।गोंडा शहर के गांधी पार्क पहुंचकर नन्ही धाविका अनामिका मिश्रा ने अपनी 30 किमी की दौड़ पूरी की।

पार्क में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को नमन किया। कोच व पिता मनोज मिश्रा ने भावुक होकर अपनी बेटी को गले से लगा लिया।

नन्ही धाविका का स्वागत पुलिस उप महानिरीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने फूल माला से किया। उन्हानें कहा नन्ही धाविका ने जो प्रतिभा दिखाई है वह देवीपाटन मंडल के लिए अभूतपूर्व है।

उन्होंने बिटिया के माता-पिता की सराहना की।नन्ही धाविका अनामिका मिश्रा की दौड़ शुरू होने से पहले नायब तहसीलदार कीर्तिमान सिंह तोमर मौके पर पहुंच गए। डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला के निर्देश पर दौड़ के तय रूट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम पुलिस और प्रशासन की ओर से किए गए थे।

हाईवे के बायीं तरफ नन्ही धाविका के आगे बार्डर-टू-बार्डर पुलिस के जवान और यातायात के सिपाही तैनात थे। इस दौरान डाक्टरों की टीम के साथ एम्बुलेंस भी चल रही थी।

आकस्मिक चिकित्सा के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पूरी तरह मुस्तैद रही। साथ ही दो पहिया और चार पहिया वाहनों से दर्जनों लोगों को काफिला पीछे था।

गोंडा मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल, सपा की महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव प्रतिभा सिंह, डॉ.

ज्योत्सना शुक्ला ने नन्ही धाविका के ऊपर फूल बरसाए और हौसला दिया। कौशिक श्रीवास्तव जिला संवाददाता वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज गोण्डा

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश बाइक सवार को बचाने में बेकाबू बस ने दो को कुचला, दोनों की मौत घोंसला के पास भीषण हादसा: शर्मा ट्रैवल्स की बस खाई में उतरी, बाइक सवा
”दम है तो 40 सीटों पर दें इस्तीफा, बैलेट पेपर से दोबारा चुनाव लड़कर देख लें”, कांग्रेस को मंत्री कृष्ण बेदी का खुला चैलेंज
सिविल अस्पताल का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा,स्त्री रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाने के दिए निर्देश
Sagar16 Oct

सिविल अस्पताल का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा,स्त्री रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाने के दिए निर्देश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने खुरई स्थित सिविल…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मोड़ी में जनविश्वास शिविर: लो-वोल्टेज से मिलेगी तीन दिन में मुक्ति, गांव को मिला नया डॉक्टर कलेक्टर डॉ. मीना का आश्वासन—विद्युत समस
आंगनवाड़ी में बच्चों की कम उपस्थिति पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, आधार अपडेट कराने के दिए निर्देश
Sagar16 Oct

आंगनवाड़ी में बच्चों की कम उपस्थिति पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, आधार अपडेट कराने के दिए निर्देश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने परियोजना खुरई के…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश शारदीय नवरात्रि पर विशेष कानड़ की मां बिजासन माता: जहां हर शुभ कार्य से पहले झुकते हैं सिर, सदियों से अटूट है आस्था का रिश्ता रक्त
error: Content is protected !!