Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hamirpur

प्रदेश में.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के खातों में 148 करोड रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपर्ति का अंतरण मुख्यमंत्री जी के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का जनपद के 55 विद

03 Oct 2026, 01:20 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
प्रदेश में.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के खातों में 148 करोड रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपर्ति का अंतरण मुख्यमंत्री जी के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का जनपद के 55 विद - HAMIRPUR, उत्तर प्रदेश

रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर
दिनांक: 03 अक्टूबर, 2026

*प्रदेश में 4.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के खातों में 148 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का अंतरण*

*मुख्यमंत्री जी के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का जनपद के 55 विद्यालयों में सजीव प्रसारण, 68 विद्यालयों के 4,031 छात्र-छात्राओं को मिला छात्रवृत्ति का लाभ*

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अल्प आय वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को शैक्षिक रूप से संबल प्रदान करने के उद्देश्य से छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति अंतरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज 03 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे लोक भवन सभागार, लखनऊ से आयोजित राज्यस्तरीय सजीव कार्यक्रम के माध्यम से पूर्वदशम कक्षा 9-10 तथा दशमोत्तर कक्षाओं के 4.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में 148 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि का ऑनलाइन अंतरण किया गया।

इसी क्रम में जनपद हमीरपुर में भी राज्यस्तरीय कार्यक्रम का 55 विद्यालयों में सजीव प्रसारण कराया गया। जनपद के 68 विद्यालयों के 4,031 पात्र छात्र-छात्राओं को कुल 5,85,840 रुपये की छात्रवृत्ति धनराशि प्रदान की गई, जिसे विद्यार्थियों के आधार सीडेड बैंक खातों में अंतरित किया गया।

*जिलाधिकारी ने तीन विद्यालयों में सजीव प्रसारण की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण*

जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अशोक कुमार ने छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज हमीरपुर, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हमीरपुर तथा गायत्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज भरुआ सुमेरपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों में सजीव प्रसारण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, छात्र-छात्राओं की सहभागिता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज हमीरपुर के परिसर में गंदगी एवं अव्यवस्था पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता को तत्काल साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं से संबंधित कार्यक्रमों में सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहें तथा पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराया जाए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बलौदा बाजार जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर शासन-प्रशासन गहरी नींद में–भुनेश्वर सिंह डहरिया
Balodabazar-Bhatapara03 Oct

बलौदा बाजार जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर शासन-प्रशासन गहरी नींद में–भुनेश्वर सिंह डहरिया

जिला अस्पताल में जनरल सर्जन सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी, मरीजों को निजी अस्पतालों का लेना पड़ रहा…

पूरी खबर पढ़ें →
गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार, गोला पुलिस की कार्रवाई गोला पुलिस ने अल्लागंज रोड स्थित सरकारी ट्यूबेल के पास दबोचा, तीनों के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज
हाथों में तिरंगा लेकर नन्ही धाविका अनामिका ने तीस किलोमीटर की दौड़ पूरी की
Gonda03 Oct

हाथों में तिरंगा लेकर नन्ही धाविका अनामिका ने तीस किलोमीटर की दौड़ पूरी की

हाथों में तिरंगा लेकर अनामिका ने इटियाथोक के प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा से सुबह छह बजे दौड़ शुरू की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!