Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kheri

गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार, गोला पुलिस की कार्रवाई गोला पुलिस ने अल्लागंज रोड स्थित सरकारी ट्यूबेल के पास दबोचा, तीनों के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज

03 Oct 2026, 01:20 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार, गोला पुलिस की कार्रवाई गोला पुलिस ने अल्लागंज रोड स्थित सरकारी ट्यूबेल के पास दबोचा, तीनों के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज - KHERI, उत्तर प्रदेश

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गोला पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीनों अभियुक्तों को शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को करीब 10:50 बजे अल्लागंज रोड स्थित सरकारी ट्यूबेल के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नदीम पुत्र रफीउल्ला (30 वर्ष), निवासी ग्राम भुड़वारा थाना गोला, शीबू पुत्र रफीउल्ला (27 वर्ष), निवासी ग्राम भुड़वारा थाना गोला तथा हुसैन अहमद पुत्र शमीम (42 वर्ष), निवासी ग्राम रघवापुर थाना फूलबेहड़ के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि तीनों अभियुक्त मु0अ0सं0 393/2026, धारा 2(ख)(17)/3 उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट, भारतीय दंड संहिता/बीएनएस तथा गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त नदीम के खिलाफ गोला और फरधान थानों में कई मामले दर्ज बताए गए हैं, जबकि शीबू और हुसैन अहमद के खिलाफ भी गोला, मैगलगंज और फूलबेहड़ थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना गोला के मार्गदर्शन में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंकित कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह, कांस्टेबल ओम असीम यादव, शिवचन्द यादव, अभय पाण्डे और यमन शामिल रहे।

रिपोर्टर – रामनिवास गुप्ता

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

फूलपुर में सजेगी बिरहा की महफिल, सुभद्रा चौहान और देवी लाल यादव के बीच होगा शानदार मुकाबला
Azamgarh16 Oct

फूलपुर में सजेगी बिरहा की महफिल, सुभद्रा चौहान और देवी लाल यादव के बीच होगा शानदार मुकाबला

फूलपुर में सजेगी बिरहा की महफिल, सुभद्रा चौहान और देवी लाल यादव के बीच होगा शानदार मुकाबला रिपोर्टर-…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mirzapur16 Oct

20 अक्टूबर को होगा बरिया घाट रामलीला कमेटी का दशहरा मेला महामंत्री संतोष उमर जी ने दी जानकारी

संदीप श्रीवास्तव मिर्जापुर रिपोर्टर , सोमनाथ मंदिर, भैरव गुफा, द्वादश ज्योतिर्लिंग सहित अदलपुरा शीतला माता की झांकी होगी…

पूरी खबर पढ़ें →
ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਅੱਖਾਂ ਦੇ ਮਾਹਿਰ ਡਾਕਟਰ ਸੰਜੀਵ ਗੋਇਲ ਨੇ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਮਨੋਹਰ ਲਾਲ ਖੱਟਰ ਜੀ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੁਲਾਕਾਤ
Faridkot16 Oct

ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਅੱਖਾਂ ਦੇ ਮਾਹਿਰ ਡਾਕਟਰ ਸੰਜੀਵ ਗੋਇਲ ਨੇ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਮਨੋਹਰ ਲਾਲ ਖੱਟਰ ਜੀ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੁਲਾਕਾਤ

ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ.... ਵੰਡੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ..... ਫਰੀਦਕੋਟ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੀ ਅਨੁਸ਼ਾਸਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਕਨਵੀਨਰ…

पूरी खबर पढ़ें →
माता आद्रवन लेहड़ा देवी मंदिर पहुंचे एसपी शक्ति मोहन अवस्थी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
Mahrajganj16 Oct

माता आद्रवन लेहड़ा देवी मंदिर पहुंचे एसपी शक्ति मोहन अवस्थी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

माता आद्रवन लेहड़ा देवी मंदिर पहुंचे एसपी शक्ति मोहन अवस्थी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। आनन्द नगर फरेन्दा/जनपद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!