कांठ के ईदगाह नईवस्ती लटकी हाईटेंशन लाइन बनी हादसे की वजह, बुआ-भतीजा झुलसे
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ कस्बे के मोहल्ला ईदगाह नईवस्ती में नीचे लटकी हाईटेंशन बिजली लाइन हादसे का कारण बन गई। इसकी चपेट में आने से 22 वर्षीय युवती झुलस गई। उसे बचाने की कोशिश में उसका नौ वर्षीय भतीजा भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। दोनों को सीएचसी कांठ में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवती की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

कांठ के मोहल्ला ईदगाह नईवस्ती निवासी नाजिया के घर में पाली जा रही बकरियां अचानक बाहर निकल गईं। नाजिया अपने नौ वर्षीय भतीजे मोहम्मद साद के साथ बकरियों को पकड़ने के लिए पीछे दौड़ी। इसी दौरान रास्ते में काफी नीचे लटक रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में दोनों आ गए। हादसे में नाजिया बुरी तरह झुलस गई, जबकि साद का हाथ करंट लगने से झुलस गया। शोर पर लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह नाजिया को बिजली की लाइन से अलग किया। सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी राहुल राघव और उपनिरीक्षक संजीव कुमार भी मौके पर पहुंच गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने नाजिया की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। साद को उपचार के बाद परिजन घर ले गए।

— हादसे के बाद लोगों ने जताया रोष
हादसे के बाद मोहल्ले के लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी दिखाई दी। लोगों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन काफी समय से नीचे लटकी हुई है। इसे ऊंचा कराने के लिए कई बार शिकायत और मांग की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों ने भविष्य में बड़े हादसे की आशंका जताते हुए लाइन को तत्काल ऊंचा कराने की मांग की है।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जिला अस्पताल में जनरल सर्जन सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी, मरीजों को निजी अस्पतालों का लेना पड़ रहा…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल के घरौंडा मे कांग्रेस ने आज एक व्यक्ति को CEC ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनाकर गधे पर…
पूरी खबर पढ़ें →
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गोला…
पूरी खबर पढ़ें →
लखनऊ हज़रत गंज चौराहे पर सपा कार्यकर्त्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार के इस्तीफे की…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर दिनांक: 03 अक्टूबर, 2026 *प्रदेश में 4.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के खातों…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथों में तिरंगा लेकर अनामिका ने इटियाथोक के प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा से सुबह छह बजे दौड़ शुरू की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।