विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय में आयोजित हुआ स्वच्छता कार्यक्रम
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


डीडवाना-कुचामन, जिले में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत"एक दिन एक घंटा एक साथ" के तहत शुक्रवार को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय डीडवाना में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ अजीत सिंह शेखावत की अगुवाई मे डॉक्टर्स एवं स्टाफ ने स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम के तहत अस्पताल परिसर में सघन साफ़ सफाई की। संस्थान के तकनीकी सहायक अमरीश माथुर ने जानकारी देते हुए बताया कि बांगड़ चिकित्सालय में स्टाफ द्वारा विगत वर्ष भी दो अक्टूबर से प्रत्येक रविवार को सुबह सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया था जिससे अस्पताल परिसर में स्वच्छता का स्तर काफी बेहतर हो गया था।
शुक्रवार से प्रारम्भ हुआ यह क्रम इस वर्ष भी लगातार जारी रहेगा और आगामी प्रत्येक रविवार को सभी चिकित्सक और स्टाफ मिलकर अस्पताल परिसर में श्रमदान करके समूचे परिसर को स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग देंगे । उन्होंने बताया कि अस्पताल कर्मियों में इस अनूठे अभियान को लेकर काफी उत्साह है और निश्चित रूप से इस मुहिम के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
गतवर्ष इस अभियान के दौरान तमाम कर्मचारी स्वयंसेवकों ने साफ़ सफाई के साथ ही पेड़ पौधों की कँटाई-छँटाई भी की जिससे चिकित्सालय परिसर में हरीतिमा छाई हुई है और अनेकों नए पेड़ भी लगाए गए और उनकी निरन्तर देखभाल भी की गई जिससे वो सभी पेड़ पौधे विकसित हो रहे हैं। इस स्वच्छता अभियान में डॉ सी पी नागौर, डॉ नीलेश जांगिड, डॉ प्रदीप बुगालिया, नर्सिंग अधीक्षक गणेशराम चौधरी, दिलीप सेन, सरिता, कैलाश डोंगीवाल, अशोक सोलंकी, प्रवीण सैनी, जयप्रकाश टाक, महावीर सानेल, प्रदीप तुनवाल, नन्दलाल महला, प्रेमपाल, रमेश भाटी आदि ने स्वच्छता श्रमदान किया।
आज सर्वप्रथम अस्पताल के पुराने भवन के मध्य स्थित गार्डन को साफ़ किया गया, उसमे उगे ख़र पतवार को हटाकर पेड़ पौधों की व्यवस्थित कंटाई छंटाई की गई और आगामी रविवारों को संस्थान के अन्य क्षेत्रों में साफ़ सफाई करने का संकल्प दोहराया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायत राज जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम के तहत माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशभर के पंचायत…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायत राज जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम के तहत माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशभर के पंचायत…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायत राज जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम के तहत माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशभर के पंचायत…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन, जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार को डीडवाना…
पूरी खबर पढ़ें →
जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ी, 52% से अधिक का लक्ष्य पूरा डीडवाना- कुचामन, जिले में सर्वाइकल…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन जिले में राज्य सरकार एवं राजस्व मंडल राजस्थान अजेमर के निर्देशानुसार इस बार जिले में 100% डिजीटल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।