Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

सेफ एक्सप्रेस वेयरहाउस की गाड़ी से 10 लख रुपए का सामान गायब।

04 Oct 2026, 01:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

सेफएक्सप्रेस वेयरहाउस की गाड़ी से 10 लख रुपए का सामान गायब,चालक सहित अन्य के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस।

तावड़ू। क्षेत्र में परिवहन के दौरान लाखों रुपये मूल्य के सामान की गबन का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना सदर पुलिस ने चालक कय्यूम सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार सेफएक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड को अपने ग्राहक माउंटेन वैली स्प्रिंग्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से लगातार कंसाइनमेंट में सामान की कमी की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद कंपनी ने संबंधित वाहन की गतिविधियों और जीपीएस लोकेशन पर विशेष निगरानी रखनी शुरू कर दी। बताया गया है कि वाहन जिसे चालक कय्यूम पुत्र अली निवासी गांव गुढी, तावडू चला रहा था, 16 सितंबर को ट्रिप शीट के तहत विभिन्न ग्राहकों के लिए कंसाइनमेंट लेकर रवाना हुआ था। जीपीएस ट्रैकिंग के दौरान कंपनी ने पाया कि वाहन अपने निर्धारित मार्ग और गंतव्य की ओर जाने के बजाय तावडू के सिकारपुर स्थित कृष्णा होटल के पास रुका हुआ है। इस पर कंपनी के प्रतिनिधियों को तत्काल मौके पर भेजा गया। आरोप है कि मौके पर पहुंचने पर प्रतिनिधियों ने चालक कय्यूम को कंसाइनमेंट वाहन से सामान निकालकर एक कार में स्थानांतरित करते हुए देखा। दावा है कि पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई, इसके बाद कंसाइनमेंट की जांच और सत्यापन कराया गया, जिसमें ई-वे बिल संख्या के अंतर्गत भेजे गए सामान में भारी कमी पाई गई। जांच में कुल 56 पैकेजों में 1,314 यूनिट सामान गायब मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख 14 हजार 741 रुपये बताई गई है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि संबंधित वाहन एम/एस श्री शिवाय ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के प्रोपराइटर रविंदर के नियंत्रण में था और चालक कय्यूम उनका कर्मचारी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मैहर मां शारदा धाम: नवरात्रि में श्रद्धालुओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने वाले गैंग का मुख्य आरोपी भेजा गया जेल
Maihar22 Oct

मैहर मां शारदा धाम: नवरात्रि में श्रद्धालुओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने वाले गैंग का मुख्य आरोपी भेजा गया जेल

मैहर। विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां शारदा धाम में नवरात्रि मेले के पंचमी के दिन दूर-दराज से दर्शन करने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!