सागर में अग्निवीर भर्ती रैली जारी, चौथे दिन 575 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सेना भर्ती कार्यालय, ग्वालियर द्वारा इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर में आयोजित वार्षिक अग्निवीर भर्ती रैली के चौथे दिन कुल 814 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। कड़ी प्रतिस्पर्धा एवं निर्धारित शारीरिक मानकों के बीच 575 अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक दौड़ पूरी कर अगले चरण में प्रवेश किया।
भर्ती रैली 1 से 14 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के आगामी चरणों से गुजरना होगा, जिसमें शारीरिक प्रवीणता परीक्षण, शारीरिक मापदंड, बायोमेट्रिक एवं दस्तावेज सत्यापन तथा मेडिकल जांच शामिल है।
अभ्यर्थियों में उत्साह और अनुशासन देखने को मिला। सेना भर्ती रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की आवागमन सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
ट्रेन क्रमांक 01711 मकरोनिया से मुरैना शाम 6 बजे, 01832 मकरोनिया से मुरैना सुबह 2:15 बजे तथा 01834 मकरोनिया से भिंड सुबह 3:15 बजे रवाना होगी। समय-सारणी में परिवर्तन की स्थिति में आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करने और यात्रा के दौरान आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की गई है।जिला प्रशासन और सेना भर्ती कार्यालय, ग्वालियर के समन्वय से भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संचालित की जा रही है।
सेना भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि भर्ती पूरी तरह निष्पक्ष एवं योग्यता के आधार पर होती है। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति, दलाल या असामाजिक तत्व के बहकावे में न आएं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बस्ती भाजपा में रार: महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शैल त्रिपाठी का सनसनीखेज दावा, जिलाध्यक्ष और हरीश द्विवेदी पर लगाए…
पूरी खबर पढ़ें →
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। कस्बा बांकेगंज में सोमवार, 19 अक्टूबर को मां भगवती के 39वें विशाल दुर्गा जागरण एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
धमतरी/सिहावा। इन दिनों शारदीय नवरात्रि का पर्व चल रहा है। लिहाजा पूरे देश और प्रदेश में इस पर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
BUMS डाक्टर सूफिया फरीन करती हैँ स्त्री एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग का इलाज और आपरेशन।बस्ती जिले के…
पूरी खबर पढ़ें →
नगरी/धमतरी, 18 अक्टूबर। जिले के नगरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुनईकेरा के आश्रित ग्राम दिनकरपुर में अवैध शराब…
पूरी खबर पढ़ें →
समथर में रामलीला मंच पर थाना अध्यक्ष ने की आरती, धार्मिक आयोजन में निभाई सहभागिता मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।