जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सेवा सेतु शिविर में 30 आवेदनों का निराकरण, पात्र हितग्राहियों को बांटे हितलाभ
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


आगर-मालवा। जिले के सभी नगरीय निकायों में रविवार को सेवा सेतु शिविर आयोजित किए गए। आगर नगर पालिका में आयोजित शिविर में विधायक माधव सिंह (मधु) गहलोत ने कहा कि “हम सब जनता के सेवक हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेवा सेतु अभियान के माध्यम से आमजन की सेवा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमें इन शिविरों में भेजा है।” शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 30 आवेदनों का निराकरण किया गया।
विधायक गहलोत ने तलाई क्षेत्र के रहवासियों की पट्टे एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश एसडीएम को दिए। शिविर में लाड़ली लक्ष्मी योजना के एक, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पांच, पेंशन योजना के 10 तथा पशुपालन विभाग की गौ-सेवक योजना के पांच हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र एवं हितलाभ वितरित किए गए।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भैरू सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष निलेश जैन पटेल, सांसद प्रतिनिधि दिनेश परमार, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, जिला पंचायत सीईओ बीएस सोलंकी सहित जनप्रतिनिधि, पार्षद एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों से लाभ लेने का आह्वान किया।
9 अक्टूबर को बलराम कृषि महोत्सव
उप संचालक कृषि गोपेश पाठक ने बताया कि 9 अक्टूबर को नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण में वृहद बलराम कृषि महोत्सव आयोजित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली किसानों से संवाद करेंगे। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, तकनीकी सत्र, संगोष्ठी और विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ में अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं के समाधान को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के आह्वान…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रवि रंजन (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा आकांक्षात्मक विकासखंड बघौली का…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अरविन्द सिंह (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा जनपद के आकांक्षात्मक विकास…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर/विशेष सचिव आबकारी विभाग अभिषेक आनन्द (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा पौली विकासखंड का भ्रमण किया गया। उन्होंने विकास…
पूरी खबर पढ़ें →
पितृपक्ष मेला 2026 *DT:-05. 10.2026* ________________ 01. आज आए श्रद्धालुओं/ पिंडदानियों/ तीर्थयात्रियों की कुल संख्या जिसमे प्रेतशिला, रामशिला,…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा रसड़ा के श्री नाथ बाबा चौराहे से छापे के दौरान पकड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।