Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता—विधायक रामनिवास शाह

05 Oct 2026, 07:19 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता—विधायक रामनिवास शाह - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली: सेवा सेतु शिविरों में विधायक रामनिवास शाह ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता—विधायक रामनिवास शाह

तीनों शिविरों में 743 आवेदन दर्ज, मौके पर ऑनलाइन पंजीयन के साथ स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाओं का वितरण

सिंगरौली:  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र में सेवा सेतु शिविर आयोजित किए गए। विधायक श्री रामनिवास शाह ने शिविरों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा नागरिकों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नागरिकों को शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सेवा सेतु शिविर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक सहज, सरल एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों को अपनी आवश्यकताओं और समस्याओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसी उद्देश्य से शिविरों में एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।

सेवा सेतु शिविरों में प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही तत्काल ऑनलाइन पंजीयन किया गया। आयोजित शिविरों में कुल 743 आवेदन दर्ज किए गए। विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के साथ पात्र हितग्राहियों के आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही की गई। साथ ही स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंजेह के प्रतिभावान विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की गई। कक्षा 12वीं कला संकाय के छात्र मो. समीम ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले में प्रथम स्थान हासिल किया, जिन्हें राज्य शासन की ओर से स्कूटी प्रदान की गई। कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय की छात्रा मुस्कान ने बालिका वर्ग में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया और उन्हें भी राज्य शासन की ओर से स्कूटी प्रदान की गई। वहीं छात्र दीपक गौतम ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी में तृतीय स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया।

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत कुल 91 पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 15 पथ विक्रेताओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अंतर्गत 45 हितग्राहियों को हितलाभ तथा 31 वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं कल्याणी हितग्राहियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ प्रदान किया गया। शिविरों का नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय, प्राधिकरण अध्यक्ष श्री वीरेंद्र गोयल, उपखण्ड अधिकारी सिंगरौली श्री सुरेश जाधव एवं नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने भी अवलोकन किया। आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के निर्देशानुसार संबंधित अधिकारी-कर्मचारी शिविरों में उपस्थित रहे तथा नागरिकों को योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही की गई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं अधिकारियों ने मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हितग्राहियों को शुभकामनाएं दीं। शिविर में  पार्षद श्रीमती सीमा जायसवाल, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार,तहसीलदार सविता यादव, नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस, सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी सहित अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Dhar25 Oct

नरवाई प्रबंधन हेतु स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

धार, ( सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड)25 अक्टूबर 2026। कृषि अभियांत्रिकी विभाग, जिला धार द्वारा किसानों से अपील की…

पूरी खबर पढ़ें →
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम पर बदनावर में आस-पड़ोस युवा संसद का सफल आयोजन हुआ
Dhar25 Oct

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम पर बदनावर में आस-पड़ोस युवा संसद का सफल आयोजन हुआ

धार, (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 25 अक्टूबर 2026। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरा युवा…

पूरी खबर पढ़ें →
पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी के समाधि स्थल एवं आश्रम का कलेक्टर ने किया अवलोकन माघ मेले में आज भी हजारों अनुयायी पहुंचकर करते हैं श्रद्धांजलि अर्पित माता
Surajpur25 Oct

पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी के समाधि स्थल एवं आश्रम का कलेक्टर ने किया अवलोकन माघ मेले में आज भी हजारों अनुयायी पहुंचकर करते हैं श्रद्धांजलि अर्पित माता

अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत गोविंदपुर (रजमेलान) पहुंचकर ऐतिहासिक एवं सामाजिक…

पूरी खबर पढ़ें →
जल संरक्षण अभियान के लिए विशाल कुमार मारू सम्मानित, जताया आभार
Dhar25 Oct

जल संरक्षण अभियान के लिए विशाल कुमार मारू सम्मानित, जताया आभार

जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट। सरदारपुर। लाबरिया क्षेत्र में जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता लाने एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने आमजन को AI Voice एवं Deepfake Scam से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि साइबर अपराधी अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों के तहत चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के अंतर्गत थाना मॉडल टाउन तथा चौकी गोकुल गेट
error: Content is protected !!