Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

7 अक्तूबर को हरियाणा में भाजपा का ‘त्रिशक्ति’ अभियान, शाह कुरुक्षेत्र में संभालेंगे कमान, स्मृति ईरानी जींद और भोला सिंह करनाल में

05 Oct 2026, 05:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
7 अक्तूबर को हरियाणा में भाजपा का ‘त्रिशक्ति’ अभियान, शाह कुरुक्षेत्र में संभालेंगे कमान, स्मृति ईरानी जींद और भोला सिंह करनाल में - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
हरियाणा भाजपा 7 अक्तूबर को संगठनात्मक सक्रियता का बड़ा संदेश देने जा रही है। एक ही दिन पार्टी का केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व प्रदेश के तीन प्रमुख क्षेत्रों में सेवा गतिविधियों के जरिए कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचेगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुरुक्षेत्र में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में शामिल होंगे, जबकि प्रदेश भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी जींद और प्रदेश सह प्रभारी भोला सिंह करनाल में इसी अभियान से जुड़े कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। तीनों नेताओं के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यक्रमों को भाजपा की जमीनी पकड़ मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

मोदी की बैठक के तुरंत बाद संगठन का फील्ड एक्शन
खास बात यह है कि 7 अक्तूबर के ये कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित हरियाणा के सभी 48 भाजपा विधायकों के साथ हुई बैठक के ठीक चार दिन बाद हो रहे हैं। बैठक में विधायकों को जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने तथा सामान्य विकास कार्यों के साथ-साथ ऐसे स्थायी सामाजिक कार्य करने का संदेश दिया गया था, जिनसे उनकी अलग पहचान बने।

अब इसके तुरंत बाद भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचना पार्टी के संदेश को संगठन के निचले स्तर तक ले जाने की कवायद माना जा रहा है। कुरुक्षेत्र में शाह, कार्यकर्ताओं पर रहेगा फोकस
कुरुक्षेत्र में अमित शाह की मौजूदगी 7 अक्तूबर के कार्यक्रमों का सबसे बड़ा आकर्षण होगी।

‘सेवा ज्योति यात्रा’ के माध्यम से शाह कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर सकते हैं। संगठनात्मक गतिविधियों, सेवा कार्यों और जनता के बीच पार्टी की सक्रियता को लेकर भी कार्यकर्ताओं को दिशा देने की संभावना है।

भाजपा की रणनीति सेवा अभियानों को केवल कार्यक्रम तक सीमित रखने के बजाय उन्हें बूथ और मंडल स्तर तक निरंतर गतिविधि के रूप में आगे बढ़ाने की है। शाह का कुरुक्षेत्र दौरा इसी संगठनात्मक विस्तार को गति देने वाला कदम माना जा रहा है।

स्मृति ईरानी की पहली हरियाणा यात्रा पर नजर
प्रदेश भाजपा प्रभारी की जिम्मेदारी संभालने के बाद स्मृति ईरानी पहली बार हरियाणा के दौरे पर आ रही हैं। जींद में उनकी मौजूदगी इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि वह प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर सकती हैं।

उनका कार्यक्रम संगठन की मौजूदा स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी गतिविधियों को लेकर जमीनी फीडबैक लेने का अवसर भी बनेगा। नई प्रदेश प्रभारी के तौर पर उनका पहला दौरा भाजपा के आगामी संगठनात्मक रोडमैप की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

करनाल में भोला सिंह संभालेंगे मोर्चा
प्रदेश सह प्रभारी भोला सिंह करनाल में ‘सेवा ज्योति’ अभियान से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे एक ही दिन भाजपा नेतृत्व की सक्रियता उत्तर, मध्य और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों तक दिखाई देगी।

पार्टी का प्रयास स्थानीय संगठन और कार्यकर्ताओं को सेवा गतिविधियों से जोड़कर लगातार सक्रिय बनाए रखने का है। मिशन-2029 की जमीन अभी से तैयार करने की कवायद
विधानसभा चुनाव 2029 अभी दूर हैं, लेकिन भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर तैयारियों को लगातार आगे बढ़ाने की रणनीति अपनाई है।

7 अक्तूबर के तीनों कार्यक्रमों में केंद्रीय नेतृत्व की भागीदारी को इसी दीर्घकालिक तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है। प्रधानमंत्री की विधायकों को सक्रिय जनसंपर्क की सीख के बाद अब केंद्रीय नेताओं का तीन अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचना भाजपा के लिए संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल तथा कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने का संकेत भी है।

सेवा गतिविधियों के जरिए पार्टी बूथ स्तर तक संपर्क मजबूत करने और आगामी वर्षों के लिए मजबूत संगठनात्मक आधार तैयार करने पर जोर देती दिखाई दे रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ट्रेन में मोबाइल स्पीकर पर गाना, वीडियो या रील चलाकर दूसरों को परेशान किया तो हो सकती है कार्रवाई
Mahrajganj19 Oct

ट्रेन में मोबाइल स्पीकर पर गाना, वीडियो या रील चलाकर दूसरों को परेशान किया तो हो सकती है कार्रवाई

ट्रेन में बजाया बाजा तो बजेगी बैंड ! ट्रेन में मोबाइल स्पीकर पर गाना, वीडियो या रील चलाकर…

पूरी खबर पढ़ें →
कृषि विभाग की टीम ने नूह व तावडू में खाद विक्रेताओं की दुकानों का किया औचक निरीक्षण
Nuh19 Oct

कृषि विभाग की टीम ने नूह व तावडू में खाद विक्रेताओं की दुकानों का किया औचक निरीक्षण

कृषि विभाग की टीम ने नूंह व तावड़ू में खाद विक्रेताओं की दुकानों का किया औचक निरीक्षण। तावडू।…

पूरी खबर पढ़ें →
एडवाइजरी’ -सुरक्षा का अभेद्य घेरा: चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहेगी रेवाड़ी पुलिस; सादे कपड़ों में पुलिस बल, पीसीआर और राइडर्स तैनात। -ट्रैफिक डायवर्जन (कल शाम 4:00 बजे से): रणबीर स
रेवाड़ी पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालो के खिलाफ चलाया स्पेशल अभियान;-ड्रिंक एंड ड्राइव, तेज डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाने, लेन चेंज नियमो की अवहेलना करने व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी
Rewari19 Oct

रेवाड़ी पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालो के खिलाफ चलाया स्पेशल अभियान;-ड्रिंक एंड ड्राइव, तेज डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाने, लेन चेंज नियमो की अवहेलना करने व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी

(सुरेश सिहाग)अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं हाईवे (हरियाणा) के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर में चर्च कम्पाउंड की कथित टैक्सी स्टैंड वाली जमीन पर उठे सवाल! इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब जिला प्रशासन की भूमिका पर निगाहें*
A2Z सभी खबर सभी जिले की19 Oct

सहारनपुर में चर्च कम्पाउंड की कथित टैक्सी स्टैंड वाली जमीन पर उठे सवाल! इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब जिला प्रशासन की भूमिका पर निगाहें*

🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में चर्च कम्पाउंड की कथित टैक्सी स्टैंड वाली जमीन पर उठे सवाल! इलाहाबाद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!