गोपाल कृष्ण अग्रवाल बनें छत्तीसगढ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के जिलाध्यक्ष
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गौरेला- पेन्ड्रारोड–:: प्राप्त हुई ताजा जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ प्रांतीय अग्रवाल संगठन ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए गौरेला पेन्ड्रारोड के समता नगर निवासी गोपाल कृष्ण अग्रवाल- आत्मज फकीरचंद अग्रवाल जी को गौरेला- पेन्ड्रा- मरवाही जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। जानकारी के अनुसार यह नियुक्ति प्रांतीय अध्यक्ष डाॅ.
अशोक अग्रवाल जी की अनुशंसा पर आगामी आदेश तक और फरवरी मार्च 2028 में प्रस्तावित नये प्रांतीय नेतृत्व चयन होने तक प्रभावशील रहेगा। नव नियुक्त अग्रवाल जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल जी का कार्यक्षेत्र संपूर्ण गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिला क्षेत्र रहेगा।
छत्तीसगढ प्रांतीय अग्रवाल संगठन ने अपने नियुक्ति पत्र में गोपाल कृष्ण अग्रवाल जी की सक्रियता , उनकी सहजता, सरल मधुर व्यवहार, और संगठन के प्रति उनके समर्पण, समाज हित में उनके कार्य करने की भावना को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दिए जाने की बात कही गई है। मालूम हो कि छत्तीसगढ प्रांतीय अग्रवाल संगठन सामाजिक एकजुटता और सेवा कार्यों को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्य से जरूरतमंद परिवारों के सहयोग के लिए भी अपनी गतिविधियां संचालित करता है।
संगठन की " श्री अग्रवाल साझा चूल्हा " सेवा योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को भोजन, राशन आदि भी उपलब्ध करवाता है, इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में निशुल्क सामूहिक कन्या विवाह, जैसे सामाजिक कार्यक्रम भी समय समय पर आयोजित किए जातें हैं। गोपाल कृष्ण अग्रवाल जी के गोरेला पेन्ड्रा मरवाही जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर अग्रवाल समाज सहित क्षेत्र के उनके ईष्ट मित्रों, शुभचिंतकों ने अपनी खुशी प्रकट करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाऐं प्रदान की है।.
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ में अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं के समाधान को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के आह्वान…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रवि रंजन (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा आकांक्षात्मक विकासखंड बघौली का…
पूरी खबर पढ़ें →
लोक सेवा गारंटी के दायरे में आई माध्यमिक शिक्षा मंडल की महत्वपूर्ण सेवाएं, तय समय-सीमा में होंगे विद्यार्थियों…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अरविन्द सिंह (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा जनपद के आकांक्षात्मक विकास…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर/विशेष सचिव आबकारी विभाग अभिषेक आनन्द (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा पौली विकासखंड का भ्रमण किया गया। उन्होंने विकास…
पूरी खबर पढ़ें →
पितृपक्ष मेला 2026 *DT:-05. 10.2026* ________________ 01. आज आए श्रद्धालुओं/ पिंडदानियों/ तीर्थयात्रियों की कुल संख्या जिसमे प्रेतशिला, रामशिला,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।