विद्युत लाइन पर कार्य के चलते 6 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली बंद
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बेगूं। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) की ओर से 6 अक्टूबर को विद्युत लाइनों एवं जीएसएस पर आवश्यक कार्य किए जाने के कारण विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
एवीवीएनएल उपखंड कार्यालय के अनुसार गंगापुर फीडर से जुड़े गांवों में 11 केवी विद्युत लाइन पर आवश्यक कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। हालांकि गंगापुर फीडर से संबंधित कृषि विद्युत आपूर्ति सुबह 6 बजे से 10 बजे तक जारी रहेगी।
इसी प्रकार 33 केवी जीएसएस गुणता पर 3.15 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते गुणता जीएसएस से निकलने वाले 11 केवी फीडर बानोड़ा, सोनगर, जयनगर एवं खेरमालिया की विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।
विद्युत निगम ने संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि निर्धारित शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पहले से निपटा लें। काम पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ में अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं के समाधान को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के आह्वान…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रवि रंजन (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा आकांक्षात्मक विकासखंड बघौली का…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अरविन्द सिंह (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा जनपद के आकांक्षात्मक विकास…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर/विशेष सचिव आबकारी विभाग अभिषेक आनन्द (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा पौली विकासखंड का भ्रमण किया गया। उन्होंने विकास…
पूरी खबर पढ़ें →
पितृपक्ष मेला 2026 *DT:-05. 10.2026* ________________ 01. आज आए श्रद्धालुओं/ पिंडदानियों/ तीर्थयात्रियों की कुल संख्या जिसमे प्रेतशिला, रामशिला,…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा रसड़ा के श्री नाथ बाबा चौराहे से छापे के दौरान पकड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।