Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा गरबा के नाम पर कारोबार नहीं चलेगा! विहिप-बजरंग दल ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन*

05 Oct 2026, 09:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा गरबा के नाम पर कारोबार नहीं चलेगा! विहिप-बजरंग दल ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन* - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा। नवरात्रि पर्व के दौरान प्रवेश शुल्क, पास या टिकट लेकर आयोजित होने वाले व्यावसायिक गरबा आयोजनों के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को संगठन के कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में समाजजनों ने पुलिस अधीक्षक एवं एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर राशि लेकर होने वाले व्यावसायिक गरबा इवेंट पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं देने की मांग की।

ज्ञापन में संगठन ने कहा कि नवरात्रि सनातन धर्म में मां शक्ति की आराधना का पवित्र पर्व है। नौ दिनों तक श्रद्धालु पूजा-अर्चना, कलश स्थापना और अखंड ज्योत सहित धार्मिक परंपराओं का पालन करते हैं। ऐसे में गरबा के नाम पर राशि लेकर आयोजित किए जाने वाले आयोजनों का स्वरूप धार्मिक आराधना से हटकर मनोरंजन और व्यावसायिक गतिविधि में बदल रहा है। संगठन ने आशंका जताई कि ऐसे आयोजनों में धार्मिक मर्यादाओं का पालन नहीं होने से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति भी निर्मित हो सकती है।

*मैदान से होटल तक प्रशासन करे जांच*

विहिप-बजरंग दल ने प्रशासन से मांग की कि जिले के मैदान, मैरिज गार्डन, होटल, क्लब और अन्य संभावित आयोजन स्थलों का पूर्व निरीक्षण किया जाए। बिना अनुमति अथवा नियमों के विपरीत व्यावसायिक गरबा आयोजित होने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आयोजन बंद कराया जाए।

*अनुमति मिली हो तो भी हो समीक्षा*

ज्ञापन में यह भी मांग रखी गई कि यदि किसी व्यावसायिक गरबा आयोजन के लिए अनुमति का आवेदन दिया गया है तो उसका तत्काल परीक्षण किया जाए। पूर्व में अनुमति जारी होने की स्थिति में उसकी वैधानिक समीक्षा कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। अनुमति की शर्तों का उल्लंघन करने वाले आयोजकों की अनुमति निरस्त करने के साथ वैधानिक कार्रवाई की मांग भी की गई।

*धार्मिक गरबा और व्यावसायिक इवेंट में हो स्पष्ट अंतर*

संगठन ने प्रशासन से नवरात्रि में होने वाले धार्मिक गरबा कार्यक्रमों और राशि लेकर आयोजित होने वाले व्यावसायिक इवेंट के बीच स्पष्ट अंतर निर्धारित करने की मांग की। साथ ही नवरात्रि अवधि में निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।

ज्ञापन के दौरान विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ सीएचसी में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
Moradabad05 Oct

कांठ सीएचसी में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

कांठ में अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं के समाधान को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के आह्वान…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि/ विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रवि रंजन ने विकासखंड बघौली का भ्रमण कर नीति आयोग द्वारा निर्धारित पचास पैरामीटर्स पर कार्यों की समीक्षा
Sant Kabir Nagar05 Oct

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि/ विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रवि रंजन ने विकासखंड बघौली का भ्रमण कर नीति आयोग द्वारा निर्धारित पचास पैरामीटर्स पर कार्यों की समीक्षा

संतकबीर नगर विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रवि रंजन (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा आकांक्षात्मक विकासखंड बघौली का…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि/ विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अरविन्द सिंह ने विकास खण्ड सांथा का भ्रमण कर निर्धारित पैरामीटर्स पर योजनाओं किया समीक्षा
Sant Kabir Nagar05 Oct

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि/ विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अरविन्द सिंह ने विकास खण्ड सांथा का भ्रमण कर निर्धारित पैरामीटर्स पर योजनाओं किया समीक्षा

संतकबीर नगर विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अरविन्द सिंह (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा जनपद के आकांक्षात्मक विकास…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध /विशेष सचिव आबकारी विभाग अभिषेक आनन्द द्वारा विकास खंड पौली का भ्रमण कर योजनाओं कर लिया गया जायजा ग्राम चकिया में जन चौपाल संवाद एवं समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन
Sant Kabir Nagar05 Oct

रिपोर्टर-अनिरुद्ध /विशेष सचिव आबकारी विभाग अभिषेक आनन्द द्वारा विकास खंड पौली का भ्रमण कर योजनाओं कर लिया गया जायजा ग्राम चकिया में जन चौपाल संवाद एवं समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन

संतकबीर नगर/विशेष सचिव आबकारी विभाग अभिषेक आनन्द (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा पौली विकासखंड का भ्रमण किया गया। उन्होंने विकास…

पूरी खबर पढ़ें →
पितृपक्ष मेला 2026में अबतक कुलर37,50, 200श्रद्धालुओं/पिंडदानियों/तीर्थयात्रियों का गयाजी में हुआ आगमन l
Gaya05 Oct

पितृपक्ष मेला 2026में अबतक कुलर37,50, 200श्रद्धालुओं/पिंडदानियों/तीर्थयात्रियों का गयाजी में हुआ आगमन l

पितृपक्ष मेला 2026 *DT:-05. 10.2026* ________________ 01. आज आए श्रद्धालुओं/ पिंडदानियों/ तीर्थयात्रियों की कुल संख्या जिसमे प्रेतशिला, रामशिला,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!