Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

बिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प

06 Oct 2026, 08:35 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली यातायात पुलिस की विशेष पहल चालान नहीं, मिला सुरक्षा का उपहार

बिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प

पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत के निर्देशन, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज श्री हेमंत चौहान के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सिंगरौली यातायात पुलिस द्वारा विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

चून कुमारी स्टेडियम तिराहा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस द्वारा दोपहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए गए वाहन चालकों के विरुद्ध केवल चालानी कार्रवाई करने के स्थान पर उन्हें सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. द्वारा स्वयं वाहन चालकों को हेलमेट पहनाकर कुल 75 हेलमेट वितरित किए गए। इस दौरान वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

*हेलमेट पहनने का लिया संकल्प*

कार्यक्रम के दौरान बिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में दोपहिया वाहन चलाते समय प्रत्येक बार हेलमेट पहनकर ही घर से निकलेंगे। वाहन चालकों ने सिंगरौली पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए नियमित रूप से हेलमेट पहनने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम की सबसे सकारात्मक बात यह रही कि हेलमेट प्राप्त करने वाले वाहन चालकों ने अपनी आदत में बदलाव का संकल्प लिया। वाहन चालकों ने कहा कि वे कई बार बिना हेलमेट घर से निकल जाते थे, लेकिन आज पुलिस द्वारा हेलमेट प्रदान किए जाने और उसके महत्व को समझाए जाने के बाद वे भविष्य में प्रत्येक बार दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनेंगे।

*सुरक्षित यातायात के लिए पुलिस अधीक्षक ने दिए महत्वपूर्ण संदेश*

पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने वाहन चालकों को समझाइश देते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय चालक के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट पहनना उतना ही आवश्यक है। इसके साथ ही निर्धारित गति सीमा का पालन करना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करना, नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलाना तथा यातायात संकेतों का पालन करना सुरक्षित यातायात की मूल आवश्यकता है।

सिंगरौली यातायात पुलिस की यह पहल दंड के स्थान पर जागरूकता, सहभागिता एवं व्यवहार परिवर्तन के माध्यम से सड़क सुरक्षा को मजबूत करने का प्रयास है। पुलिस द्वारा दिया गया यह “सुरक्षा का उपहार” वाहन चालकों को केवल हेलमेट ही नहीं, बल्कि सुरक्षित सफर की जिम्मेदारी भी सौंपता है।

*उक्त कार्यक्रम में यातायात प्रभारी रोशनी केसरवानी, सूबेदार श्री आशीष तिवारी, उपनिरीक्षक, सउनि. सुरेश शुक्ला, प्रधान आरक्षक आशीष बागरी, विनय सिंह, पुष्पेंद्र चतुर्वेदी, आरक्षक प्रवेश, पवन सहित यातायात पुलिस का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।*

*“उपहार हमारा, उसे पहनने का वादा आपका।”*
*सिंगरौली यातायात पुलिस सदैव आपके साथ।*

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पाँच करोड़ के बजट में हेराफेरी: 15वें वित्त आयोग के तहत सीएचसी और पीएचसी के लिए आने वाले उपकरणों व सामानों के फंड में बड़ा घोटाला सामने आया है।
सपनों की उड़ान अभी बाकी है: BBMKU की टॉपर बनी खास अंगारपथर.कतरास की बेटी मुसर्रत नाज
Dhanbad06 Oct

सपनों की उड़ान अभी बाकी है: BBMKU की टॉपर बनी खास अंगारपथर.कतरास की बेटी मुसर्रत नाज

*कतरास:* खास अंगारपथर, कतरास की बेटी ने पूरे कोयलांचल का नाम रोशन कर दिया है। *बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला शल्य चिकित्सक पद पर डॉ. भास्कर सोनारकर की नियुक्ति, बल्लारपुर में हुआ भव्य स्वागत
Chandrapur06 Oct

जिला शल्य चिकित्सक पद पर डॉ. भास्कर सोनारकर की नियुक्ति, बल्लारपुर में हुआ भव्य स्वागत

समीर वानखेडे ब्युरो चीफ: बल्लारपुर के लिए गर्व की बात है। अपनी कर्मभूमि और जन्मभूमि बल्लारपुर से जुड़े…

पूरी खबर पढ़ें →
*कमर्जी फॉरेस्ट स्ट्राइक फोर्स’ का सरकारी वाहन गिट्टी के साथ इंसानों का भी अवैध परिवहन*
Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur(M C B)06 Oct

*कमर्जी फॉरेस्ट स्ट्राइक फोर्स’ का सरकारी वाहन गिट्टी के साथ इंसानों का भी अवैध परिवहन*

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी), छत्तीसगढ़: जिले के वन परिक्षेत्र कमर्जी में सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का एक और चौंकाने वाला…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!