Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक आयोजित हुई।

06 Oct 2026, 08:36 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली: कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक आयोजित हुई। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली: कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक आयोजित हुई।

पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, त्यौहारों के दौरान कानून-व्यवस्था एवं रेलवे विस्थापन प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

करदा में संदीपनी विद्यालय के निर्माण हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने तथा सुगम बस सेवा के लिए बस डिपो एवं टर्मिनल निर्माण हेतु स्थल चिन्हित करने के निर्देश

सिंगरौली:  कलेक्टर श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों, शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं अभियानों की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करते हुए जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने तथा छूटे हुए एवं नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश सभी अनुविभागीय अधिकारियों को दिए। आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए मजिस्ट्रेट एवं थाना स्तर पर पूजा समितियों के साथ बैठक आयोजित कर मुख्य आयोजकों को अनिवार्य रूप से शामिल करने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं एवं कानून-व्यवस्था के संबंध में समुचित दिशा-निर्देश देने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने एसडीएम देवसर एवं चितरंगी को रेलवे लाइन विस्थापन प्रक्रिया में तेजी लाने तथा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिन प्रकरणों में अवार्ड पारित हो चुके हैं, उनमें शत-प्रतिशत मुआवजा राशि का भुगतान सुनिश्चित करने तथा आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति के लिए संबंधित क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर पात्र हितग्राहियों को सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। रोजगार अधिकारी को एनएटीएस एवं एनएपीएस के अंतर्गत औद्योगिक कंपनियों के साथ उनकी संविदा कंपनियों का भी शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित लक्ष्य को तीन दिवस में संशोधित कर पूर्ण करने के निर्देश दिए। नगरीय क्षेत्रों में नगर निगम आयुक्त एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अनुविभागीय अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रखने को कहा। वहीं वनाधिकार अधिनियम के अंतर्गत निरस्त दावों का पुनः परीक्षण, साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित कर प्रकरणों का निराकरण तथा ग्राम समितियों की बैठक आयोजित कर कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा प्रारंभ किए जाने के लिए बस टर्मिनल एवं डिपो निर्माण हेतु उपयुक्त स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए। चुनकुमारी स्टेडियम के ग्राउंड की लेवलिंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा मॉडल रोड निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने एसडीएम को नगर निगम से समन्वय स्थापित कर सड़क निर्माण संबंधी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। जिला शिक्षा अधिकारी को ग्राम पंचायत करदा में सांदीपनि विद्यालय स्थापित किए जाने के संबंध में स्थल चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए एक सप्ताह के भीतर 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण करने तथा राजस्व एवं भू-अर्जन से संबंधित लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों एवं जनहित से जुड़े प्रकरणों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो तथा सभी अधिकारी गंभीरता, तत्परता एवं समयबद्धता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प
Singrauli06 Oct

बिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प

सिंगरौली यातायात पुलिस की विशेष पहल चालान नहीं, मिला सुरक्षा का उपहार बिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों…

पूरी खबर पढ़ें →
पाँच करोड़ के बजट में हेराफेरी: 15वें वित्त आयोग के तहत सीएचसी और पीएचसी के लिए आने वाले उपकरणों व सामानों के फंड में बड़ा घोटाला सामने आया है।
सपनों की उड़ान अभी बाकी है: BBMKU की टॉपर बनी खास अंगारपथर.कतरास की बेटी मुसर्रत नाज
Dhanbad06 Oct

सपनों की उड़ान अभी बाकी है: BBMKU की टॉपर बनी खास अंगारपथर.कतरास की बेटी मुसर्रत नाज

*कतरास:* खास अंगारपथर, कतरास की बेटी ने पूरे कोयलांचल का नाम रोशन कर दिया है। *बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला शल्य चिकित्सक पद पर डॉ. भास्कर सोनारकर की नियुक्ति, बल्लारपुर में हुआ भव्य स्वागत
Chandrapur06 Oct

जिला शल्य चिकित्सक पद पर डॉ. भास्कर सोनारकर की नियुक्ति, बल्लारपुर में हुआ भव्य स्वागत

समीर वानखेडे ब्युरो चीफ: बल्लारपुर के लिए गर्व की बात है। अपनी कर्मभूमि और जन्मभूमि बल्लारपुर से जुड़े…

पूरी खबर पढ़ें →
*कमर्जी फॉरेस्ट स्ट्राइक फोर्स’ का सरकारी वाहन गिट्टी के साथ इंसानों का भी अवैध परिवहन*
Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur(M C B)06 Oct

*कमर्जी फॉरेस्ट स्ट्राइक फोर्स’ का सरकारी वाहन गिट्टी के साथ इंसानों का भी अवैध परिवहन*

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी), छत्तीसगढ़: जिले के वन परिक्षेत्र कमर्जी में सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का एक और चौंकाने वाला…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!