Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

एचएसएनसीबी फरीदाबाद यूनिट ने विदेशी नागरिक को कोकीन के साथ किया गिरफ्तार।

06 Oct 2026, 11:08 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
एचएसएनसीबी फरीदाबाद यूनिट ने विदेशी नागरिक को कोकीन के साथ किया गिरफ्तार। - नूँह, हरियाणा

सूरजकुंड में घाना के नागरिक से कोकीन बरामद, एक्टिवा स्कूटी पर दिल्ली से बेचने आया था नशा।

फुट ब्रिज, मेला गेट नंबर 3 के पास पुलिस ने बिछाया जाल, 8.90 ग्राम कोकीन हुई बरामद।

फरीदाबाद। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की फरीदाबाद यूनिट ने सूरजकुंड मेला गेट नंबर 3 के पास एक विदेशी नागरिक को कोकीन सहित गिरफ्तार किया है।
यूनिट इंचार्ज इन्स्पेक्टर संग्राम सिंह ने कहा की उनकी टीम को नशा-रोधी गश्त के दोरान सूरजकुंड गोल चक्कर पर एक मुखबिर ने सूचना दी कि घाना (अफ्रीका) का नागरिक विलनी कोकीन बेचने का काम करता है और वह उस समय अपनी नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी पर दिल्ली से सूरजकुंड रोड स्थित फुट ब्रिज गेट नंबर 3 के पास कोकीन बेचने आएगा।
सूचना को विश्वसनीय मानते हुए टीम ने इबीजा टाउन सोसाइटी के पास नाकाबंदी शुरू की। करीब रात 11:15 बजे बताई गई स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति दिल्ली की तरफ से आता दिखा, जिसे इशारा कर रुकवाया गया। मुखबिर द्वारा पहचान किए जाने पर साथी कर्मचारियों की मदद से उसे काबू किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम विलनी पुत्र जोएफ, मूल निवासी घाना (अफ्रीका), हाल पता तुगलकाबाद, ओखला, दिल्ली बताया, लेकिन कोई पहचान पत्र पेश नहीं कर सका।
आरोपी की तलाशी के दोरान उसके पास से मिले बैग से सफेद प्लास्टिक पाउच बरामद हुआ, जिसमें कोकीन पाई गई। आरोपी ने भी पूछताछ में पदार्थ को कोकीन होना स्वीकार किया और इसके लिए कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। डिजिटल तराजू से तौलने पर कुल वजन 8.90 ग्राम निकला, जो इंटरमीडिएट क्वांटिटी की श्रेणी में आता है। पुलिस ने कोकीन के साथ-साथ आरोपी की एक्टिवा स्कूटी व बैग को भी बतौर सबूत जब्त किया।
इस संबंध में थाना सूरजकुंड, फरीदाबाद में एफआईआर संख्या 480, दिनांक 05.10.2026, धारा 21बी-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस अब आरोपी से कोकीन की आपूर्ति के स्रोत तथा दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय नेटवर्क के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है।
इन्स्पेक्टर संग्राम सिंह ने आमजन से अपील की है कि नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी या अवैध कारोबार से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस या एचएसएनसीबी के संज्ञान में लाएं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रोहतक : MDU में देर रात छात्रों का हंगामा, VC आवास की दीवार पर चढ़ नारेबाजी; बॉय होस्टल में कूलर पर 2 हजार जुर्माने का आरोप
Kurukshetra06 Oct

रोहतक : MDU में देर रात छात्रों का हंगामा, VC आवास की दीवार पर चढ़ नारेबाजी; बॉय होस्टल में कूलर पर 2 हजार जुर्माने का आरोप

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय एमडीयू में देर रात छात्रों ने जमकर हंगामा किया।…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंधिया घराने के बाद भोपाल नवाब संपत्ति पर सुनवाई सैफ अली खान से जुड़ा है मामला
Sagar06 Oct

सिंधिया घराने के बाद भोपाल नवाब संपत्ति पर सुनवाई सैफ अली खान से जुड़ा है मामला

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * भोपाल के खानूगांव स्थित ऐतिहासिक रियाज मंजिल और…

पूरी खबर पढ़ें →
यातायात प्रभारी ने चलाया सघन चेकिंग अभियान हेलमेट, वाहन के दस्तावेज और यातायात नियमों की हुई जांच
Umaria06 Oct

यातायात प्रभारी ने चलाया सघन चेकिंग अभियान हेलमेट, वाहन के दस्तावेज और यातायात नियमों की हुई जांच

उमरिया नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी कि रिपोर्ट उमरिया। जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने…

पूरी खबर पढ़ें →
कोलारी थाना क्षेत्र के निधेला क्ला गांव में रात 10 बजे की घटना गोली लगने से प्रियंका पत्नी सोनू घायल
Dholpur06 Oct

कोलारी थाना क्षेत्र के निधेला क्ला गांव में रात 10 बजे की घटना गोली लगने से प्रियंका पत्नी सोनू घायल

बड़ी खबर | धौलपुर दुकान पर बैठी महिला को युवक ने मारी गोली, गंभीर हालत में जिला अस्पताल…

पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षकों का काम सिर्फ पढ़ाना; नायब सरकार ने गैर-शैक्षणिक ड्यूटी खत्म करने की दिशा में बढ़ाया कदम…विभागों से मांगा कर्मचारियों का डाटा
Kurukshetra06 Oct

शिक्षकों का काम सिर्फ पढ़ाना; नायब सरकार ने गैर-शैक्षणिक ड्यूटी खत्म करने की दिशा में बढ़ाया कदम…विभागों से मांगा कर्मचारियों का डाटा

नायब सरकार शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से राहत देने की कार्ययोजना तैयार कर रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ)…

पूरी खबर पढ़ें →
नारकोटिक्स टीआई बताकर 5 करोड़ की ठगी: महिला जालसाज सपना ठाकुर गिरफ्तार; ब्रोकर से मकान-जेवर हड़पे
Sagar06 Oct

नारकोटिक्स टीआई बताकर 5 करोड़ की ठगी: महिला जालसाज सपना ठाकुर गिरफ्तार; ब्रोकर से मकान-जेवर हड़पे

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * रतलाम में खाकी के रौब और फर्जी रसूख…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!