19 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अज्ञात चालक पर केस दर्ज।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


19 वर्षीय युवक की सडक हादसे मे दर्दनाक मौत अज्ञात ट्रक चालक पर केस दर्ज। तावड़ू।
उपमंडल के अंतर्गत कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक 19 वर्षीय युवक की जान चली गई। घटना धुलावट टोल के पास सुबह करीब 7 बजे की है।
जानकारी के अनुसार मृतक अकरम पुत्र साजिद निवासी सीलखोह, तावडू, गाड़ी पर हेल्पर के रूप में काम करता था। वह चालक के साथ सोनीपत से तावडू आ रहा था।
धुलावट टोल के पास पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक करते हुए अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे दोनों गाड़ियों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेल्पर अकरम को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, लेकिन ट्रक की नंबर प्लेट मौके पर ही गिर गई। सूचना पर थाना सदर तावडू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
इस मामले में तावडू सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही एक दूसरे मामले में सोहना रोड पर एक ढाबे के साथ व्यक्ति का शव मिला।
जो महाराष्ट्र निवासी था जिसकी पहचान कर ली गई है। इसके संदर्भ में अभी तक शिकायत नहीं मिली है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नमस्कार आप देख रहे हैं , वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ समृद्ध वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज EDITOR…
पूरी खबर पढ़ें →
बिजनौर की चांदपुर पुलिस ने दुकानदारों को बातों में उलझाकर चोरी करने वाले पिता-बेटी को गिरफ्तार किया है।…
पूरी खबर पढ़ें →
श्यामदेउरवा/ महराजगंज 06 अक्टूबर 2026 रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी। आज साइबर क्राइम थाना व साइबर सेल…
पूरी खबर पढ़ें →
कुरुक्षेत्र के गांव किरमच के पास नहर से एक 35 वर्षीय व्यक्ति की लाश बरामद हुई है बताया…
पूरी खबर पढ़ें →
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र में तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल फोन लूटने के मामले…
पूरी खबर पढ़ें →
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र में तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल फोन लूटने के मामले…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।