Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

बाइक स्नैचिंग और मारपीट के दोषी को 5 साल की कैद व 30000 जुर्माना।

06 Oct 2026, 11:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बाइक स्नैचिंग और मारपीट के दोषी को 5 साल की कैद व 30000 जुर्माना। - नूँह, हरियाणा

बाइक स्नैचिंग और मारपीट के दोषी को 5 साल की कैद, 30 हजार जुर्माना।

जिला सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग की अदालत ने सुनाया फैसला।

नूंह। जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र के लूट और मारपीट के मामलें में करीब 7 साल तक चली सुनवाई के बाद जिला सत्र न्यायाधीश नूंह डॉ. सुशील कुमार गर्ग की अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने आरोपी सदर उर्फ सदरुद्दीन पुत्र अली मोहम्मद उर्फ अल्ली निवासी गांव रीठड़, थाना पिनगवां को दोषी ठहराते हुए 5 साल के कठोर कारावास और करीब 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के मुताबिक मामला वर्ष 2019 का है। गांव रीठड़ निवासी जाकिर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 27 मई 2019 को दोपहर करीब 3 बजे वह अपनी बाइक से जा रहा था, तभी गांव के ही सदर उर्फ सदरुद्दीन और उसके साथी शकील उर्फ बिहारी व अन्य ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे रोक लिया। शिकायत में आरोप था कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जेब से 15 हजार रुपये छीन लिए और उसकी बाइक लूट ली। शाम को आरोपियों ने उसकी दुकान पर भी हमला कर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने इस पर केस दर्ज किया था । मामलें की सुनवाई के दौरान एक आरोपी शकील उर्फ बिहारी की मौत हो गई थी । दोनों पक्षों को सुनने के बाद माननीय सत्र न्यायाधीश ने 5 साल कारावास और 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दुकानदारों को बातों में उलझाकर चोरी करते थे पिता-बेटीः बिजनौर पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार; बिना नंबर की बाइक, 30 रुपए बरामद
Bijnor06 Oct

दुकानदारों को बातों में उलझाकर चोरी करते थे पिता-बेटीः बिजनौर पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार; बिना नंबर की बाइक, 30 रुपए बरामद

बिजनौर की चांदपुर पुलिस ने दुकानदारों को बातों में उलझाकर चोरी करने वाले पिता-बेटी को गिरफ्तार किया है।…

पूरी खबर पढ़ें →
साईबर सेल के अधिकारी गण नेश्रीमती अनारकली देवी कन्या इंटर कॉलेज राजपुर श्यामदेउरवा महाराजगंज में साईबर क्राईम से बचने के उपायों के बारे में बच्चों को किया जागरूक
तमंचे के बल पर बाइक-मोबाइल लूट का खुलासा, ₹5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार सिडकुल पुलिस ने तीसरे आरोपी को दबोचा, लूटा गया वीवो मोबाइल बरामद; दो आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल।
तमंचे के बल पर बाइक-मोबाइल लूट का खुलासा, ₹5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार सिडकुल पुलिस ने तीसरे आरोपी को दबोचा, लूटा गया वीवो मोबाइल बरामद; दो आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल।
error: Content is protected !!