Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

19 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अज्ञात चालक पर केस दर्ज।

06 Oct 2026, 11:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
19 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अज्ञात चालक पर केस दर्ज। - नूँह, हरियाणा

19 वर्षीय युवक की सडक हादसे मे दर्दनाक मौत अज्ञात ट्रक चालक पर केस दर्ज। तावड़ू।

उपमंडल के अंतर्गत कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक 19 वर्षीय युवक की जान चली गई। घटना धुलावट टोल के पास सुबह करीब 7 बजे की है।

जानकारी के अनुसार मृतक अकरम पुत्र साजिद निवासी सीलखोह, तावडू, गाड़ी पर हेल्पर के रूप में काम करता था। वह चालक के साथ सोनीपत से तावडू आ रहा था।

धुलावट टोल के पास पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक करते हुए अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे दोनों गाड़ियों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेल्पर अकरम को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, लेकिन ट्रक की नंबर प्लेट मौके पर ही गिर गई। सूचना पर थाना सदर तावडू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

इस मामले में तावडू सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही एक दूसरे मामले में सोहना रोड पर एक ढाबे के साथ व्यक्ति का शव मिला।

जो महाराष्ट्र निवासी था जिसकी पहचान कर ली गई है। इसके संदर्भ में अभी तक शिकायत नहीं मिली है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दुकानदारों को बातों में उलझाकर चोरी करते थे पिता-बेटीः बिजनौर पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार; बिना नंबर की बाइक, 30 रुपए बरामद
Bijnor06 Oct

दुकानदारों को बातों में उलझाकर चोरी करते थे पिता-बेटीः बिजनौर पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार; बिना नंबर की बाइक, 30 रुपए बरामद

बिजनौर की चांदपुर पुलिस ने दुकानदारों को बातों में उलझाकर चोरी करने वाले पिता-बेटी को गिरफ्तार किया है।…

पूरी खबर पढ़ें →
साईबर सेल के अधिकारी गण नेश्रीमती अनारकली देवी कन्या इंटर कॉलेज राजपुर श्यामदेउरवा महाराजगंज में साईबर क्राईम से बचने के उपायों के बारे में बच्चों को किया जागरूक
तमंचे के बल पर बाइक-मोबाइल लूट का खुलासा, ₹5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार सिडकुल पुलिस ने तीसरे आरोपी को दबोचा, लूटा गया वीवो मोबाइल बरामद; दो आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल।
तमंचे के बल पर बाइक-मोबाइल लूट का खुलासा, ₹5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार सिडकुल पुलिस ने तीसरे आरोपी को दबोचा, लूटा गया वीवो मोबाइल बरामद; दो आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल।
error: Content is protected !!