Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bijnor

दुकानदारों को बातों में उलझाकर चोरी करते थे पिता-बेटीः बिजनौर पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार; बिना नंबर की बाइक, 30 रुपए बरामद

06 Oct 2026, 07:59 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दुकानदारों को बातों में उलझाकर चोरी करते थे पिता-बेटीः बिजनौर पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार; बिना नंबर की बाइक, 30 रुपए बरामद - BIJNOR, उत्तर प्रदेश

बिजनौर की चांदपुर पुलिस ने दुकानदारों को बातों में उलझाकर चोरी करने वाले पिता-बेटी को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान सहारनपुर के देवबंद निवासी योगेंद्र और लक्ष्मी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 30 रुपए की नकदी और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। एसपी केके विश्नोई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा किया।

एसपी के मुताबिक, चांदपुर क्षेत्र में एक दुकान के गल्ले से रुपए चोरी होने की तहरीर पुलिस को मिली थी। जांच के दौरान पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें एक व्यक्ति हेलमेट लगाकर बिना नंबर की बाइक से आता दिखाई दिया। उसके साथ एक महिला भी थी, जिसने मास्क लगा रखा था। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान की और मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, 25 सितंबर को विनोद कुमार ने जलीलपुर स्थित खाद की दुकान से डेढ़ लाख रुपए चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी दुकानदारों को बातचीत में उलझाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

पुलिस का कहना है कि पिता-बेटी अब तक बिजनौर के साथ मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर समेत आसपास के जिलों में सात वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। दोनों के खिलाफ इन जिलों में सात-सात मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर इन वारदातों का खुलासा किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी योगेंद्र और उसकी बेटी लक्ष्मी दोनों चोरी की घटनाओं में शामिल थे। लक्ष्मी की शादी हो चुकी है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ: गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी बच्चे -सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका सम्मानित
Moradabad06 Oct

कांठ: गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी बच्चे -सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका सम्मानित

कांठ में भारत विकास परिषद की ओर से चलाए जा रहे गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का मंगलवार को…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: कांठ में रॉयल्टी खत्म होने के बाद मिट्टी ढो रहे 10 डंपर पकड़े
Moradabad06 Oct

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: कांठ में रॉयल्टी खत्म होने के बाद मिट्टी ढो रहे 10 डंपर पकड़े

कांठ में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उपजिलाधिकारी कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी ने राजस्व…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!