Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Basti

वाल्टरगंज पुलिस का बड़ा धमाका, 25 मुकदमों वाला शातिर समेत 2 अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, 5 चोरियों का खुलासा!

06 Oct 2026, 11:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वाल्टरगंज पुलिस का बड़ा धमाका, 25 मुकदमों वाला शातिर समेत 2 अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, 5 चोरियों का खुलासा! - BASTI, उत्तर प्रदेश

बस्ती।* जनपद बस्ती में लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत *थाना वाल्टरगंज पुलिस* को बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई चोरियों का सफल अनावरण करते हुए 2 अंतर्जनपदीय शातिर चोरों को चोरी के लाखों के माल के साथ धर दबोचा है।

पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई *प्रभारी निरीक्षक थाना वाल्टरगंज ज्ञानेंद्र कुमार राय* के नेतृत्व में की गई। पकड़े गए शातिर*
दिनांक 07.08.2026 को पैड़ा चौराहे पर स्थित मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर लैपटॉप, प्रिंटर और 8 हजार रुपये की चोरी हुई थी।

इस मामले में थाना वाल्टरगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 182/2026 दर्ज किया गया था। इसी मामले की विवेचना के दौरान सर्विलांस की मदद से 2 चोर प्रकाश में आए।

मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 03.10.2026 को सुबह 07:19 बजे भिटिया से पड़िया रोड पर नहर पुलिया पुर्सिया गांव मोड़ के पास से दोनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त:
1- जितेन्द्र उर्फ चुन्नीलाल पुत्र शिवदास निवासी टाउन क्लब के पीछे कालीकुंज बैरिहवा थाना कोतवाली जनपद बस्ती (उम्र 25 वर्ष) – इस पर कुल 25 मुकदमे दर्ज हैं।

2-राजकुमार पुत्र प्रेमशंकर निवासी कटरा पानी टंकी थाना कोतवाली जनपद बस्ती (उम्र 35 वर्ष)
बड़ी चोरियों का खुलासा*
पूछताछ में अभियुक्तों ने 5 चोरियों की घटनाएं कबूल की हैं –
1. पैड़ा चौराहा मोबाइल दुकान चोरी – थाना वाल्टरगंज
2.

गौरा चौराहा मोबाइल दुकान चोरी – थाना वाल्टरगंज (नया मुकदमा 229/26 दर्ज)
3. कचहरी के पास मोबाइल चोरी – थाना कोतवाली (मु0अ0सं0 358/26)
4.

हेमजल चननी रोड दुकान से मोबाइल चोरी – थाना कोतवाली (मु0अ0सं0 281/26)
5. सिहोरवा में बारात से मोबाइल चोरी – थाना लालगंज (मु0अ0सं0 164/26)
*क्या-क्या बरामद हुआ*
अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 6 एंड्रॉयड मोबाइल, 1 कीपैड मोबाइल, 1 लैपटॉप, 1 ईयर बड, 1 चार्जर और 4890 रुपये नकद बरामद किया है।

25 मुकदमों वाला है मुख्य सरगना
मुख्य अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ चुन्नीलाल जनपद का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ बस्ती कोतवाली, मुंडेरवा, नगर, लालगंज, वाल्टरगंज के अलावा गोरखपुर के गीडा और संतकबीरनगर के खलीलाबाद थानों में चोरी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट के 25 मुकदमे दर्ज हैं।

इस पूरी कार्रवाई में *प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय*, सर्विलांस प्रभारी शेषनाथ यादव, उ0नि0 लाल बहादुर सिंह, हे0का0 मिथुन कनौजिया, का0 अनिरुद्ध कुमार, का0 निकेश यादव, का0 प्रकाश, का0 शैलेन्द्र यादव और रि0 का0 चन्द्रमोहन सिंह शामिल रहे। फिलहाल पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय बस्ती रवाना कर दिया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर विष्णुपद अस्थायी थाना में बैठक l
Gaya06 Oct

नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर विष्णुपद अस्थायी थाना में बैठक l

आज दिनांक 06.10.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा पितृपक्ष मेला…

पूरी खबर पढ़ें →
पितृपक्ष मेला महासंगम 2026के सफल सुचारू एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिलाधिकारी, गया, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं नगर पुलिस अधीक्षक, गया की अध्यक्षता में सेवा सदन में बैठक l
राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के गठन को एक वर्ष पूर्ण होने पर रैली निकल दिया नशा मुक्त होने का संदेश
Jodhpur06 Oct

राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के गठन को एक वर्ष पूर्ण होने पर रैली निकल दिया नशा मुक्त होने का संदेश

जोधपुर : राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के गठन को एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!