आज दिनांक 06.10.2026 को पितृपक्ष मेला महासंगम-2026 के सफल, सुचारु एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिलाधिकारी, गया, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं नगर पुलिस अधीक्षक, गया की संयुक्त अध्यक्षता में विष्णुपद सेवा सदन में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मेला क्षेत्र में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा, विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, घाटों एवं प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने, मेला क्षेत्र में सतर्कता एवं मुस्तैदी बनाए रखने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
रिपोर्टर -त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार