साईबर अपराध से बचाव और किशोर न्याय की समझ बढ़ाने पैरालीगल वॉलेंटियर्स को मिला विशेष प्रशिक्षण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सूरजपुर/ जिला न्यायालय सूरजपुर के सभा गक्ष में साइबर क्राईम, डिजिटल अरेस्ट, साइबर सुरक्षा एवं किशोर न्याय अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला का आयोजन प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सूरजपुर श्री थॉमस एक्का के मार्गदर्शन एवं सचिव सुश्री पायल टोपनों के नेतृत्व में किया गया।
कार्यशाला में साइबर सेल प्रभारी अधिकारी श्री जावेद मियादाद, साइबर विशेषज्ञ श्री विनोद सारथी एवं सहायक श्री राय सिंह द्वारा पैरालीगल वॉलेंटियर्स को साइबर अपराध के बदलते स्वरूप, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी, ऑनलाईन ठगीं तथा साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलूओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान साइबर अपराध से बचाव के उपायों और आम नागरिकों को सतर्क एवं जागरूक करने की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।
प्रशिक्षण का एक महत्वपूर्ण सत्र किशोर न्याय अधिनियम पर केंद्रित रहा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री पायल टोपनो ने बच्चों से संबंधित विधिक प्रावधानों, उनके अधिकारों एवं संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
उन्होने बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, विधिक संरक्षण तथा बढ़ते अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में बताया गया कि पैरालीगल वॉलेंटियर्स न्याय व्यवस्था और समाज के अंतिम व्यक्ति के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं।
प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त जानकारी को गाँव, बस्तियों और आमजन तक पहुंचाकर साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा बच्चों के अधिकारों और किशोर न्याय संबंधी कानूनों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने में पैरालीगल वॉलेंटियर्स की भूमिका अहम होगी। जिला संवाददाता संजीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आज दिनांक 06.10.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा पितृपक्ष मेला…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 06.10.2026 को पितृपक्ष मेला महासंगम-2026 के सफल, सुचारु एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिलाधिकारी, गया, वरीय…
पूरी खबर पढ़ें →
बयाना 🏹 बयाना में निकली भव्य राम बारात, 20 झांकियों और 10 बैंडों ने बांधा समां बयाना। हर…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती।* जनपद बस्ती में लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिरों के खिलाफ चलाए जा…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के गठन को एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य…
पूरी खबर पढ़ें →
बयाना 🏹 बयाना में निकली भव्य राम बारात, 20 झांकियों और 10 बैंडों ने बांधा समां बयाना। हर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।