Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ: गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी बच्चे -सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका सम्मानित

06 Oct 2026, 10:59 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ: गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी बच्चे -सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका सम्मानित - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ में भारत विकास परिषद की ओर से चलाए जा रहे गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का मंगलवार को नगर स्थित यश पब्लिक स्कूल में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी बच्चों को शील्ड, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

IMG 20261006 WA00502
मेधावी बच्चे को सम्मानित करते भारत विकास परिषद सदस्य।

कार्यक्रम के दौरान परिषद पदाधिकारियों ने बच्चों को संस्था की ओर से समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान मेधावी शिवांगी, यशवर्धन, रानी, देवांशी राणा, आकांक्षा, पूर्वी और मानस्वी को सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय की सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका वैशाली चौहान को भी परिषद की ओर से शील्ड, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

IMG 20261006 WA00492
मेधावी बालिका को प्रशस्ति-पत्र, मेडल और शील्ड देते हुए।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा कांठ के अध्यक्ष महेशचंद्र गुप्ता, सचिन गौरव बिश्नोई, पूर्व अध्यक्ष सचिन चौहान उर्फ बंटी, पंकज कुमार, सतपाल सिंह, दीपक चौहान, प्रदुमन बिश्नोई, विष्णु अवतार प्रजापति, प्रमोद बिश्नोई, राजेश शर्मा, सुरेश चौहान, महेश चौहान आदि मौजूद रहे।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वाल्टरगंज पुलिस का बड़ा धमाका, 25 मुकदमों वाला शातिर समेत 2 अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, 5 चोरियों का खुलासा!
Basti06 Oct

वाल्टरगंज पुलिस का बड़ा धमाका, 25 मुकदमों वाला शातिर समेत 2 अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, 5 चोरियों का खुलासा!

बस्ती।* जनपद बस्ती में लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिरों के खिलाफ चलाए जा…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: कांठ में रॉयल्टी खत्म होने के बाद मिट्टी ढो रहे 10 डंपर पकड़े
Moradabad06 Oct

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: कांठ में रॉयल्टी खत्म होने के बाद मिट्टी ढो रहे 10 डंपर पकड़े

कांठ में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उपजिलाधिकारी कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी ने राजस्व…

पूरी खबर पढ़ें →
दुकानदारों को बातों में उलझाकर चोरी करते थे पिता-बेटीः बिजनौर पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार; बिना नंबर की बाइक, 30 रुपए बरामद
Bijnor06 Oct

दुकानदारों को बातों में उलझाकर चोरी करते थे पिता-बेटीः बिजनौर पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार; बिना नंबर की बाइक, 30 रुपए बरामद

बिजनौर की चांदपुर पुलिस ने दुकानदारों को बातों में उलझाकर चोरी करने वाले पिता-बेटी को गिरफ्तार किया है।…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!