Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mirzapur

विंध्याचल दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थियों की सामान चोरी करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार

07 Oct 2026, 07:19 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
विंध्याचल दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थियों की सामान चोरी करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार - मिर्ज़ापुर, उत्तर प्रदेश

पत्रकार संदीप कुमार श्रीवास्तव जिला रिपोर्टर मिर्जापुर
दिनांकः 07.10.2026
*थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा विन्ध्याचल दर्शन/पूजन करने आने वाले दर्शनार्थियों के मोबाइल, सामान आदि चोरी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार—*
थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 05.10.2026 को वादी प्रियान्सु चौहान पुत्र स्व0 शंकराचारी चौहान निवासी मेहनगर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ द्वारा अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध गंगा स्नान के दौरान मोबाइल चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-281/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना से सम्बन्धित सामग्री की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः 07.10.2026 को उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये 03 नफर अभियुक्तों 1.

सुभाष चन्द्र पुत्र संत प्रकाश निवासी ग्राम सुन्दरपुर थाना फ्रांस कालोनी जिला इटावा (हालपता-नई बस्ती कचरिया थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर), 2. शाहरूख अली पुत्र अहमद अली निवासी कंतित मजार के पास थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर व 3.

अवधेश कुमार पुत्र कम्पनीलाल निवासी छोटी महुआरिया थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 03 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया ।

थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । *पूछताछ विवरण-*
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि इनके द्वारा विन्ध्याचल दर्शन/पूजन करने आने वाले दर्शनार्थियों के मोबाइल फोन व सामानों की चोरी मौका देखकर कर लेते है तथा अभियुक्त शाहरूख उपरोक्त द्वारा चोरी के मोबाइल व सामानों की खरीद बिक्री का काम किया जाता है तथा मोबाइल फोन के पैटर्न को तोड़कर रिसेल का काम किया जाता है ।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त —*
1. सुभाष चन्द्र पुत्र संत प्रकाश निवासी ग्राम सुन्दरपुर थाना फ्रांस कालोनी जिला इटावा (हालपता-नई बस्ती कचरिया थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर), उम्र करीब 28 वर्ष ।

2. शाहरूख अली पुत्र अहमद अली निवासी कंतित मजार के पास थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 26 वर्ष ।

3. अवधेश कुमार पुत्र कम्पनीलाल निवासी छोटी महुआरिया थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 19 वर्ष ।

*पंजीकृत अभियोग —*
मु0अ0सं0-281/2026 धारा 317(2),317(5),303(2) बीएनएस थाना जिगना जनपद मीरजापुर । *बरामदगी विवरण-*
03 अदद मोबाइल फोन बरामद ।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम —*
उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सीआईए रेवाड़ी को मिली बड़ी सफलता: गांव सुंदरोज के केशव शर्मा हत्याकांड में एक नाबालिग सहित तीन और आरोपी किए गिरफ्तार
Rewari08 Oct

सीआईए रेवाड़ी को मिली बड़ी सफलता: गांव सुंदरोज के केशव शर्मा हत्याकांड में एक नाबालिग सहित तीन और आरोपी किए गिरफ्तार

सीआईए रेवाड़ी को मिली बड़ी सफलता: गांव सुंदरोज के केशव शर्मा हत्याकांड में एक नाबालिग सहित तीन और…

पूरी खबर पढ़ें →
अहरौरा पुलिस द्वारा 32 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद
Mirzapur08 Oct

अहरौरा पुलिस द्वारा 32 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद

पत्रकार संदीप श्रीवास्तव मिर्जापुर रिपोर्टर दिनांक 08.10.2. 26 अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में…

पूरी खबर पढ़ें →
वोट चोरी के आरोपों पर नसीराबाद में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
Rae Bareli08 Oct

वोट चोरी के आरोपों पर नसीराबाद में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

​नसीराबाद (रायबरेली)। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रव्यापी 'लोकतंत्र बचाओ अभियान' के तहत नगर पंचायत नसीराबाद में ब्लॉक स्तरीय मार्च…

पूरी खबर पढ़ें →
पत्रकारों पर मुकदमे दर्ज हों तो डरिए मत, कानून का दरवाजा खटखटाइए राजेन्द्र सिंह जादौन
Basti08 Oct

पत्रकारों पर मुकदमे दर्ज हों तो डरिए मत, कानून का दरवाजा खटखटाइए राजेन्द्र सिंह जादौन

मध्यप्रदेश में इन दिनों पत्रकारिता करना आसान काम नहीं रह गया है। सवाल पूछिए तो शिकायत, खबर प्रकाशित…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!