Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

मोबाइल झपटमारी मामले में दोषी को 5 वर्ष की सजा, 25 हजार जुर्माना।

08 Oct 2026, 06:39 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मोबाइल झपटमारी मामले में दोषी को 5 वर्ष की सजा, 25 हजार जुर्माना। - नूँह, हरियाणा

मोबाइल झपटमारी मामलें में दोषी को 5 वर्ष की सजा, 25 हजार जुर्माना ।

नूंह। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग की अदालत ने वर्ष 2021 के एक मोबाइल झपटमारी मामलें में आरोपी आसिफ पुत्र आमीन निवासी गांव शिकारपुर थाना तावडू जिला नूंह को दोषी करार देते हुए 5 वर्ष के कठोर कारावास तथा 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोषी को 6 माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी अनुसार 25 दिसंबर 2021 को शिकायतकर्ता अराफात खान निवासी वार्ड नंबर-7, नूंह तावडू रोड स्थित दिल्ली दरबार होटल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उनका मोबाइल फोन झपट लिया और फरार हो गए । शिकायतकर्ता ने मोटरसाइकिल का नंबर नोट कर लिया था। बाद में वाहन की जानकारी जुटाने पर उसका संबंध गांव टांई निवासी एक व्यक्ति से पाया गया। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया।
पुलिस जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी आसिफ का नाम मामलें में सामने आया। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोप-पत्र अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान गवाहों और अन्य साक्ष्यों के माध्यम से आरोपों साबित हुए । मामलें की सुनवाई पूरी होने के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने दोषी को सजा सुनाते हुए 5 वर्ष के कठोर कारावास और 25 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया। जुर्माना जमा न होने के कारण दोषी को निर्धारित अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

SIR पर कांग्रेस के दोहरे रवैये पर संजय भाटिया का करारा प्रहार, बोले- ‘जीतते हैं तो चुनाव सही, हारते हैं तो EVM पर सवाल क्यों?
Kurukshetra08 Oct

SIR पर कांग्रेस के दोहरे रवैये पर संजय भाटिया का करारा प्रहार, बोले- ‘जीतते हैं तो चुनाव सही, हारते हैं तो EVM पर सवाल क्यों?

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर देश की राजनीति…

पूरी खबर पढ़ें →
जनपद मीरजापुर थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 32 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद
Mirzapur08 Oct

जनपद मीरजापुर थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 32 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद

जनपद मीरजापुर थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 32 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, घटना…

पूरी खबर पढ़ें →
महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच; Haryana पुलिस ने तैयार किया नया ”पिंक प्लान”, छेड़छाड़ की तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा
Kurukshetra08 Oct

महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच; Haryana पुलिस ने तैयार किया नया ”पिंक प्लान”, छेड़छाड़ की तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए…

पूरी खबर पढ़ें →
OMG; हरियाणा में कार से निकला नोटों का पहाड़…1.56 करोड़ कैश बरामद, तीनों सवारों से नहीं मिला संतोषजनक जवाब
Kurukshetra08 Oct

OMG; हरियाणा में कार से निकला नोटों का पहाड़…1.56 करोड़ कैश बरामद, तीनों सवारों से नहीं मिला संतोषजनक जवाब

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हांसी पुलिस ने जींद रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से…

पूरी खबर पढ़ें →
एक रसीद ने खोला 1.75 करोड़ का राज; हरियाणा के स्कूल में 4 साल से फीस हड़प रहा था कपल…अकाउंटेंट समेत 3 पर FIR
Kurukshetra08 Oct

एक रसीद ने खोला 1.75 करोड़ का राज; हरियाणा के स्कूल में 4 साल से फीस हड़प रहा था कपल…अकाउंटेंट समेत 3 पर FIR

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा के करनाल जिले से कथित हेरा फेरी का सनसनीखेज मामला सामने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!