पटवारी के साथ मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज, दो आरोपियों पर मामला दर्ज
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* छतरपुर राजनगर तहसील के डुमरा गांव में पदस्थ पटवारी जगदीश अहिरवार के साथ रानीपुरा गांव में मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज का मामला सामने आया है। घटना के बाद पटवारी की शिकायत पर राजनगर थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, पटवारी जगदीश अहिरवार शाम करीब 6 बजे डुमरा गांव से रानीपुरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शासकीय स्कूल के पास डुमरा निवासी रामगोपाल पटेल और अशोक पटेल ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।
आरोप है कि दोनों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर उनके साथ मारपीट कर दी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे दो लोगों ने बीच-बचाव कर पटवारी को बचाया।
घटना के बाद पटवारी ने अपने साथी कर्मचारियों को सूचना दी। इसके बाद चंद्रनगर के आरआई ठाकुरदास अहिरवार, राजनगर पटवारी मायादीन प्रजापति, अखंड प्रताप सिंह सहित अन्य पटवारी राजनगर थाने पहुंचे।
यहां शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मैहर। मैहर जिले के वाहन मालिकों, ट्रांसपोर्टरों और व्यापारियों को अब वाहनों की फिटनेस जांच कराने के लिए…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ, कलेक्टर आशीष तिवारी ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो…
पूरी खबर पढ़ें →
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती: मोहास में 179 क्विंटल अवैध धान जब्त कलेक्टर…
पूरी खबर पढ़ें →
वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए चार लोग। फुरकान अंसारी।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार संदिग्ध हिरासत में। वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर चलाया…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsवीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए चार लोग। फुरकान अंसारी।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।