Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं सख्त दिशा-निर्देशों के तहत जिला पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इ

22 Nov 2026, 02:55 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं सख्त दिशा-निर्देशों के तहत जिला पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इ - REWARI, हरियाणा

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग )
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं सख्त दिशा-निर्देशों के तहत जिला पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए रेवाड़ी की टीम ने सर्राफा की दुकान से सोने के आभूषण चोरी करने के मामले मे एक और आरोपी को माननीय अदालत से प्रोडक्शन पर लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अकबर अली, निवासी मोहल्ला बकरामंडी कच्ची बस्ती, जिला कोटा (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस इस प्रकरण में एक अन्य आरोपी हसन अली को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

मामले का संक्षिप्त विवरण

जांचकर्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 20 अप्रैल को गांधी नगर, रेवाड़ी निवासी विजय जैन ने थाना शहर रेवाड़ी में शिकायत दर्ज कराई थी कि भैंरू चौक पर उनकी ज्वेलरी (सर्राफ) की दुकान है। दिनांक 18 अप्रैल को दो अज्ञात व्यक्ति उनकी दुकान पर आए और चांदी के ताबीज दिखाने को कहा। दोनों ने 450 रुपये में एक ताबीज खरीदा और इसके बाद सोने की कान की बालियां दिखाने की मांग की। शिकायतकर्ता द्वारा यह बताने पर कि उनका बेटा दो घंटे बाद आकर बालियां दिखाएगा, दोनों आरोपियों ने जिद की, जिस पर उन्होंने सोने की बालियों का पैकेट उनके सामने रख दिया। इसी दौरान दोनों ने दुकानदार को बातों में उलझा लिया।
अगले दिन जब शिकायतकर्ता के बेटे सौरभ जैन ग्राहकों को सामान दिखा रहे थे, तो सोने की बालियों का पैकेट गायब मिला। दुकान में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज जांचने पर स्पष्ट हुआ कि दोनों में से एक व्यक्ति ने बड़ी चालाकी से आभूषणों का पैकेट चुराकर अपनी पैंट की जेब में डाल लिया था। चोरी हुए पैकेट में 6 जोड़ी सोने की बाली एवं 2 जोड़ी सोने की झुमकी शामिल थीं।

पुलिस कार्रवाई एवं रिमांड

जो इस मामले मे पुलिस ने थाना शहर रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी एमपी के जिला जावरा के हुसैन टीकरी हाल किरायेदार राजस्थान के जिला बूंदी की महावीर कॉलोनी निवासी हसन अली को पहले में ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी हसन अली के कब्जे से 7 जोड़ी सोने की बाली और झुमकी बरामद की थी। जो इस मामले मे सीआईए रेवाड़ी की टीम ने शनिवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी अकबर अली, निवासी मोहल्ला बकरामंडी कच्ची बस्ती, जिला कोटा (राजस्थान) को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी अकबर अली को माननीय अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है, ताकि चोरी की गई सोने की एक जोड़ी झुमकी को बरामद किया जा सकें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Haridwar22 Nov

ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार संदिग्ध हिरासत में।

ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार संदिग्ध हिरासत में। वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर चलाया…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Haridwar22 Nov

ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार संदिग्ध हिरासत में।

वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए चार लोग। फुरकान अंसारी।…

पूरी खबर पढ़ें →
छिंदवाड़ा में बंद दुकान के पीछे के कमरे में मृत मिले कटनी के व्यापारी, फोन नहीं उठाने पर दोस्त पहुंचा तो हुआ खुलासा इमलीखेड़ा में बीज, कीटनाशक और हार्डवेयर की दुकान चलाते थे श्रीक
जिला अंबाला की अन्नू कुमार जी को बड़ी जिम्मेदारी मिली
Ambala22 Nov

जिला अंबाला की अन्नू कुमार जी को बड़ी जिम्मेदारी मिली

एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन डिपार्मेंट अंबाला कैंट में अपनी कार्यकारिणी गठित की जिला अंबाला की जिम्मेदारी अनु कुमार को…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला अंबाला की अन्नू कुमार जी को बड़ी जिम्मेदारी मिली
Ambala22 Nov

जिला अंबाला की अन्नू कुमार जी को बड़ी जिम्मेदारी मिली

एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन डिपार्मेंट अंबाला कैंट में अपनी कार्यकारिणी गठित की जिला अंबाला की जिम्मेदारी अनु कुमार को…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!