चुरहट विधायक अजय सिंह का खुलासा, अगर दिग्विजय और कमलनाथ चाहते तो 2020 में न गिरती कांग्रेस की सरकार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्य प्रदेश की 2020 की सियासी उठापटक को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री अजय सिंह उर्फ राहुल भैया ने बड़ा बयान दिया है। PTI-भाषा को दिए इंटरव्यू में उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कांग्रेस सरकार गिरने के लिए बराबर जिम्मेदार ठहराया।
अजय सिंह ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत के बाद सरकार गिरने के लिए केवल कमलनाथ को दोषी मानना उचित नहीं है, क्योंकि उस समय दोनों नेता सत्ता के प्रमुख केंद्र थे और राजनीतिक संकट को संभालने में नाकाम रहे। उनके मुताबिक, सिंधिया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद चाहते थे, जबकि कमलनाथ मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष का पद भी अपने पास रखना चाहते थे।
नेताओं के बीच सार्वजनिक बयानबाजी ने विवाद को और बढ़ाया। गौरतलब है कि 2018 में कांग्रेस ने 15 साल बाद मध्य प्रदेश की सत्ता में वापसी की थी, लेकिन सिंधिया समर्थक 22 विधायकों की बगावत के बाद महज 15 महीने में सरकार गिर गई थी।
अजय सिंह के इस बयान ने प्रदेश कांग्रेस की पुरानी राजनीतिक खींचतान को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती: मोहास में 179 क्विंटल अवैध धान जब्त कलेक्टर…
पूरी खबर पढ़ें →
शासकीय तिलक कॉलेज में तीन दिवसीय साहित्यिक, रूपांकन एवं सांस्कृतिक आयोजन संपन्न, विजेता प्रतिभागी जिला स्तर पर दिखाएंगे…
पूरी खबर पढ़ें →
छिंदवाड़ा में बंद दुकान के पीछे के कमरे में मृत मिले कटनी के व्यापारी, फोन नहीं उठाने पर…
पूरी खबर पढ़ें →
लेखक : विजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार 22 नवंबर 2026 गयाजी : लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता और…
पूरी खबर पढ़ें →
लेखक : विजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार 22 नवंबर 2026 गयाजी : लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता और…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, वैसे-वैसे स्कूली…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।