Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

सीआईए रेवाड़ी को मिली बड़ी सफलता: गांव सुंदरोज के केशव शर्मा हत्याकांड में एक नाबालिग सहित तीन और आरोपी किए गिरफ्तार

08 Oct 2026, 07:26 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सीआईए रेवाड़ी को मिली बड़ी सफलता: गांव सुंदरोज के केशव शर्मा हत्याकांड में एक नाबालिग सहित तीन और आरोपी किए गिरफ्तार - REWARI, हरियाणा

सीआईए रेवाड़ी को मिली बड़ी सफलता: गांव सुंदरोज के केशव शर्मा हत्याकांड में एक नाबालिग सहित तीन और आरोपी किए गिरफ्तार

-अब तक कुल 5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में; मामले में संलिप्त आरोपियों का पुराना रहा है आपराधिक रिकॉर्ड

-वारदात में प्रयुक्त हथियार, वाहन और छीने गए सामान की बरामदगी के लिए दो आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर, नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक संजय कुमार की टीम ने मुस्तैदी से कार्य करते हुए गांव सुंदरोज में हुए केशव शर्मा हत्याकांड में संलिप्त एक नाबालिग सहित तीन और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान धीरज उर्फ नाईका निवासी गांव भोहतवास अहीर और संजय उर्फ टोनी निवासी गांव सुंदरोज के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही की जा चुकी है।

घटनाक्रम एवं पुलिस कार्रवाई का ब्योरा:

जांच कर्ता ने बताया कि गत 30 सितंबर को गांव सुंदरोज निवासी रामशर्मा ने थाना रामपुरा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह और उनका भाई केशव शर्मा अपनी पिकअप गाड़ी से घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइकों पर सवार आरोपियों—नितिन उर्फ नेता, आकाश, दीपांशु तथा संजय उर्फ टोनी—ने पिस्तौल व तलवारों से लैस होकर उनकी गाड़ी का पीछा किया और उन पर हमला कर दिया।

आरोपियों ने केशव शर्मा से सोने की चेन, अंगूठी तथा ₹50,000/- नकद छीन लिए। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के घर में घुसकर अंधाधुंध पथराव किया, जिससे उसे तथा केशव शर्मा को गंभीर चोटें आईं। केशव शर्मा की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेवाड़ी से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान गत 5 सितंबर को उसकी मृत्यु हो गई। जो मृत्यु के पश्चात पुलिस ने इस मामले में हत्या की धाराएं ईजाद की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गत 4 सितंबर को दो मुख्य आरोपियों—दीपांशु उर्फ गोलू निवासी परखोतमपुर और नितिन उर्फ नेता निवासी सुंदरोज—को पहले ही गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद किए थे। तत्पश्चात, इस मामले में सीआईए रेवाड़ी ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल आरोपी धीरज उर्फ नाईका, संजय उर्फ टोनी तथा एक नाबालिग को भी दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास:

पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़े गए आरोपी आदतन अपराधी हैं:

धीरज उर्फ नाईका: इसके खिलाफ थाना रामपुरा, शहर रेवाड़ी और जिला गुरुग्राम के थाना बजघेडा में लुट, मारपीट, एक्साइज एक्ट, तथा एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

संजय उर्फ टोनी: इसके खिलाफ थाना रामपुरा में मारपीट का एक मामला दर्ज हैं।

दीपांशु उर्फ गोलू: इसके खिलाफ पहले भी थाना जाटुसाना व थाना माडल टाउन रेवाड़ी में मारपीट के 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

नितिन उर्फ नेता: इसके खिलाफ भी पहले जिला भिवानी जीआरपी थाना, थाना माडल टाउन रेवाड़ी तथा थाना खोल में चोरी व मारपीट के 3 मामले दर्ज हैं।

वर्तमान स्थिति व आगामी कार्रवाई:

पुलिस ने गिरफ्तार नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह, फरीदाबाद भेज दिया है। वहीं, आरोपी धीरज उर्फ नाईका और संजय उर्फ टोनी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त हथियार, वाहन, छीना गया सामान बरामद करने तथा अन्य सह-आरोपियों के ठिकानों का पता लगाने के लिए गहन पूछताछ की जा रही है। मामले की तफ्तीश जारी है और शेष बचे आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

SIR पर कांग्रेस के दोहरे रवैये पर संजय भाटिया का करारा प्रहार, बोले- ‘जीतते हैं तो चुनाव सही, हारते हैं तो EVM पर सवाल क्यों?
Kurukshetra08 Oct

SIR पर कांग्रेस के दोहरे रवैये पर संजय भाटिया का करारा प्रहार, बोले- ‘जीतते हैं तो चुनाव सही, हारते हैं तो EVM पर सवाल क्यों?

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर देश की राजनीति…

पूरी खबर पढ़ें →
जनपद मीरजापुर थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 32 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद
Mirzapur08 Oct

जनपद मीरजापुर थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 32 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद

जनपद मीरजापुर थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 32 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, घटना…

पूरी खबर पढ़ें →
महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच; Haryana पुलिस ने तैयार किया नया ”पिंक प्लान”, छेड़छाड़ की तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा
Kurukshetra08 Oct

महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच; Haryana पुलिस ने तैयार किया नया ”पिंक प्लान”, छेड़छाड़ की तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए…

पूरी खबर पढ़ें →
OMG; हरियाणा में कार से निकला नोटों का पहाड़…1.56 करोड़ कैश बरामद, तीनों सवारों से नहीं मिला संतोषजनक जवाब
Kurukshetra08 Oct

OMG; हरियाणा में कार से निकला नोटों का पहाड़…1.56 करोड़ कैश बरामद, तीनों सवारों से नहीं मिला संतोषजनक जवाब

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हांसी पुलिस ने जींद रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से…

पूरी खबर पढ़ें →
एक रसीद ने खोला 1.75 करोड़ का राज; हरियाणा के स्कूल में 4 साल से फीस हड़प रहा था कपल…अकाउंटेंट समेत 3 पर FIR
Kurukshetra08 Oct

एक रसीद ने खोला 1.75 करोड़ का राज; हरियाणा के स्कूल में 4 साल से फीस हड़प रहा था कपल…अकाउंटेंट समेत 3 पर FIR

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा के करनाल जिले से कथित हेरा फेरी का सनसनीखेज मामला सामने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!