जिला उद्योग केंद्र, गया में एक्सपोर्ट अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन l

प्रेस विज्ञप्ति
जिला उद्योग केन्द्र, गया
उद्योग विभाग, बिहार सरकार
दिनांक: 07 अक्टूबर 2026
जिला उद्योग केन्द्र, गया में "एक्सपोर्ट अवेयरनेस वर्कशॉप" का आयोजन
गया जी, 07 अक्टूबर 2026: उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा विश्व बैंक समर्थित केंद्रीय क्षेत्र योजना RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) के अंतर्गत आज जिला उद्योग केन्द्र, गया के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय "एक्सपोर्ट अवेयरनेस वर्कशॉप" का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे हुआ।
कार्यशाला का उद्देश्य जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों (MSME), कारीगरों, संभावित निर्यातकों एवं उद्यमियों को निर्यात संबंधी प्रक्रियाओं, दस्तावेजीकरण, अनुपालन, अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुँच तथा उपलब्ध सरकारी सहायता एवं योजनाओं के प्रति जागरूक और सक्षम बनाना था।
कार्यक्रम में परियोजना प्रबंधक सह प्रभारी महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, गया, श्री हर्ष वर्धन लाल ने दो प्रस्तुतियाँ देकर प्रतिभागियों को निर्यात की प्रक्रिया एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यशाला में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमम निदेशालय, बिहार के परामर्शी श्री ऋषु कुमार, गया प्रधान डाकघर (HO) के PRI श्री अरविन्द कुमार वर्मा तथा मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव श्री नीरज भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने अपने विचार साझा किए।
कार्यशाला में निर्यात के मूल सिद्धांत, निर्यात दस्तावेजीकरण एवं अनुपालन प्रक्रिया, बिहार सरकार एवं भारत सरकार की निर्यात प्रोत्साहन योजनाएँ, MSME हेतु निर्यात सहायता योजनाएँ तथा सफल निर्यातकों के अनुभव जैसे विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उनसे फीडबैक भी प्राप्त किया गया।
कार्यशाला में जिले के 50 उद्यमी, कारीगर एवं संभावित निर्यातक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर -त्रिलोकी नाथ गयाजी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







