Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

जमीन पर कब्जा कर जान से मारने की धमकी सरपंच सहित 6 के खिलाफ केस दर्ज

08 Oct 2026, 03:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

जमीन पर कब्जा कर जान से मारने की धमकी, सरपंच सहित 6 के खिलाफ केस दर्ज।

तावड़ू। सदर थाना सीमा क्षेत्र के गांव सुनारी में जमीन पर कब्जा कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर गांव के सरपंच सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित बिन्नी गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव सुनारी के राजस्व क्षेत्र में उनकी और उनकी बहन की कुल 11 कनाल 4 मरला भूमि है, जिसके वे समान रूप से मालिक और काबिज हैं। यह भूमि उनके पूर्वजों की है। 2019 से पहले उनके पिताजी जमीन पर आते-जाते थे, लेकिन 2019 में पिताजी के निधन के बाद वे स्वयं जमीन की देखरेख करने लगे। पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2023 में गांव सुनारी निवासी राजमल, जाकिर सिक्कल उनके घर आए और जमीन को काश्त करने के लिए मांगा, तो उन्होंने जमीन काश्त करने के लिए दे दी। 19 सितंबर को वह अपने साथी अजहरुद्दीन के साथ अपनी जमीन पर गए, तो वहां राजमल उर्फ छोटनि पुत्र नबी खान, जुहरुद्दीन, जाकिर सेकुल पुत्र हसन मोहम्मद उर्फ मोटा भी आ गए। जब उन्होंने अपनी जमीन पर आगे से काश्त न करने के लिए कहा तो सभी गुस्से में आ गए और कहा कि जमीन पर उनका कब्जा है, अगर दोबारा जमीन पर आए तो जान से मार देंगे। इसके बाद 21 सितंबर को पीड़ित ने सामाजिक तौर पर स्थानीय लोगों को एकत्रित कर जमीन खाली करने के लिए कहा। इस दौरान गांव के सरपंच रहमदीन सहित कुछ अन्य लोग भी साथ आए। जब लोगों ने जमीन खाली करने को कहा तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे और धमकी दी कि हिम्मत है तो जमीन पर कब्जा लेकर दिखाओ, वरना खून-खराबा हो जाएगा। डर के कारण पीड़ित जमीन पर नहीं गया और पुलिस को शिकायत दे दी। इस मामले में तावडू सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार 7 अक्टूबर को पीड़ित बिन्नी गोयल की शिकायत के आधार पर राजमल पुत्र नबी खान, जुहरुद्दीन, जाकिर,सेकुल पुत्र हसन मोहम्मद उर्फ मोटा, निवासी गांव सुनारी और सरपंच रहमदीन ग्राम पंचायत सुनारी सहित 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Garhwa25 Nov

श्री बंशीधर नगर में नकाबपोशों का आतंक, आधी रात घरों के दरवाजे खटखटाने से दहशत में ग्रामीण

श्री बंशीधर नगर में नकाबपोशों का आतंक, आधी रात घरों के दरवाजे खटखटाने से दहशत में ग्रामीण कई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Garhwa25 Nov

बड़ी खबर: डंडई के करके पंचायत में प्रजापति तालाब से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

🚨 बड़ी खबर: डंडई के करके पंचायत में प्रजापति तालाब से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद डंडई (गढ़वा):…

पूरी खबर पढ़ें →
सीआईए रेवाड़ी को मिली एक और बड़ी सफलता: गांव सुंदरोज के केशव शर्मा हत्याकांड में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार।
Rewari25 Nov

सीआईए रेवाड़ी को मिली एक और बड़ी सफलता: गांव सुंदरोज के केशव शर्मा हत्याकांड में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार।

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग )पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल रेवाड़ी के होनहार विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे र
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल रेवाड़ी के होनहार विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे र
error: Content is protected !!