Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

फर्स्ट एड का ज्ञान देता है जीवनदान: महेश मलिक

09 Oct 2026, 03:54 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
फर्स्ट एड का ज्ञान देता है जीवनदान: महेश मलिक - नूँह, हरियाणा

फर्स्ट एड का ज्ञान देता है जीवनदान : महेश मलिक

नूंह।औद्योगिक इकाइयों में दुर्घटनाओं के दौरान घायलों की जान बचाने तथा कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से जिला रेड क्रॉस सोसायटी, नूंह की ओर से आईएमटी रोजका स्थित एटीएल बैटरी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में तीन दिवसीय सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा एवं प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कंपनी के करीब 60 कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार और हृदय-फुफ्फुसीय पुनर्जीवन (सीपीआर) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
उपायुक्त अखिल पिलानी के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को दुर्घटना या किसी अन्य आपातकालीन स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षित करना तथा समय पर प्राथमिक उपचार देकर जनहानि की आशंका को कम करना रहा।जिला प्रशिक्षण अधिकारी महेश सिंह मलिक ने कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने रक्तस्राव रोकने, घायल अंग को स्थिर रखने, पीड़ित को सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुंचाने तथा आगजनी जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से समझाया। इसके साथ ही हृदय गति और सांस रुकने की स्थिति में सीपीआर देने की विधि का व्यावहारिक अभ्यास भी करवाया गया, ताकि कर्मचारी जरूरत पड़ने पर किसी की जान बचाने में मदद कर सकें।प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की गई। उन्हें बताया गया कि सतर्कता, समय पर सहायता और प्राथमिक उपचार का सही ज्ञान किसी भी दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है।
कंपनी के पर्यावरण विभाग के प्रबंधक संजय कुमार, सचिन मुदगिल एवं सचिन पांडे ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में हिनाक्षी भारद्वाज, डॉ. रूपेश, भारतेंदु, शुभम चौधरी, विदित दीक्षित सहित अन्य सहयोगियों ने योगदान दिया। प्रशिक्षण के समापन पर कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करने, स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने की शपथ दिलाई गई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सेवा संकल्प अभियान “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत नगर पंचायत झबरेड़ा में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में 200 नागरिकों ने शिविर का लाभ उठाया।
Haridwar09 Oct

सेवा संकल्प अभियान “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत नगर पंचायत झबरेड़ा में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में 200 नागरिकों ने शिविर का लाभ उठाया।

*प्रेस विज्ञप्ति* *सेवा संकल्प अभियान "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार" के अंतर्गत नगर पंचायत झबरेड़ा में आयोजित…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाल कर दिया नशा मुक्ति वे जन सेवा का संदेश
Sawai Madhopur09 Oct

सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाल कर दिया नशा मुक्ति वे जन सेवा का संदेश

सवाई माधोपुर विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंनोली में सेवा…

पूरी खबर पढ़ें →
खनन माफिया के हौसले बुलंद या प्रशासन की निगरानी कमजोर? सारंगढ़-बिलाईगढ़ में उठे सवाल!
Sarangarh-Bilaigarh09 Oct

खनन माफिया के हौसले बुलंद या प्रशासन की निगरानी कमजोर? सारंगढ़-बिलाईगढ़ में उठे सवाल!

अवैध खनन पर खबरें बेअसर? जिले में कार्रवाई के दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा सवाल! जिले…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!