Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

नूह आईटीआई रोजगार मेले में 600 युवाओं को मिले जॉइनिंग लेटर

09 Oct 2026, 03:54 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नूह आईटीआई रोजगार मेले में 600 युवाओं को मिले जॉइनिंग लेटर - नूँह, हरियाणा

नूह आईटीआई रोजगार मेले में 600 युवाओं को मिले जॉइनिंग लेटर।

नूंह, 9 अक्टूबर।राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), नूंह के तत्वावधान में शुक्रवार को शहीद हसन खान मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, नल्हड़ में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि एसडीएम और आदित्य विक्रम ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। रोजगार मेले के दौरान लगभग 600 युवाओं को जॉइनिंग लेटर वितरित किए गए।
रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना तथा उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण एवं कौशल के अनुरूप रोजगार से जोड़ना रहा। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिला, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकेंगे।
इस अवसर पर युवाओं के कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया गया। रोजगार के अवसर मिलने से युवा न केवल अपने परिवार की जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकते हैं, बल्कि जिले और प्रदेश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नूंह द्वारा युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम गिदवानी में स्वास्थ्य स्वच्छता का दिया संदेश दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ, नशे से दूर रहने का लिया संकल्प
Sagar09 Oct

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम गिदवानी में स्वास्थ्य स्वच्छता का दिया संदेश दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ, नशे से दूर रहने का लिया संकल्प

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मप्र जन अभियान परिषद सागर विकासखंड में सागर…

पूरी खबर पढ़ें →
महोबा में त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, डीएम और एसपी ने की शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील
Mahoba09 Oct

महोबा में त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, डीएम और एसपी ने की शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील

महोबा। आगामी त्योहार नवरात्रि, दशहरा सहित अन्य पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर में ₹3,800 करोड़ की मैक्केन फूड परियोजना, 2 हजार लोगों को रोजगार; किसानों के लिए निवेश और प्रसंस्करण पर सरकार का जोरबलराम कृषि म
रेवाड़ी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: शराब के ठेकों पर लूटपाट व तोड़फोड़ करने वाले गिरोह के 02 आरोपी वारदात के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार
Rewari09 Oct

रेवाड़ी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: शराब के ठेकों पर लूटपाट व तोड़फोड़ करने वाले गिरोह के 02 आरोपी वारदात के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अपराधियों के खिलाफ चलाए…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा 22 दिन का गतिरोध खत्म: कलेक्टर- पत्रकारों के बीच बनी सहमति, संवाद की बहाली पर जोर सात सूत्रीय मांगों पर प्रशासन का सकारात्मक रुख; पत्रकार भवन,
error: Content is protected !!