Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

थाना गोपालगंज पुलिस की तत्परता से मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा, चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी गिरफ्तार

09 Oct 2026, 10:43 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
थाना गोपालगंज पुलिस की तत्परता से मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा, चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी गिरफ्तार - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *ऑनलाइन गैंबलिंग एवं लूडो गेम में 7 से 8 लाख रुपये का कर्ज होने पर अपराध की राह पर चला युवक, पूछताछ में मोटरसाइकिल चोरी एवं थाना कोतवाली क्षेत्र में वृद्ध महिला से मंगलसूत्र छीनने की वारदात में संलिप्तता का खुलासा,पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सागर ललित कश्यप के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी अजय पटेल को गिरफ्तार करने एवं चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद करन में सफलता प्राप्त की गई। थाना गोपालगंज क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा तत्काल तलाश एवं पतारसी प्रारंभ की गई।

पुलिस टीम ने लगातार सूचना संकलन, मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने तथा विभिन्न थाना क्षेत्रों से प्राप्त जानकारियों के आधार पर संदिग्ध की तलाश जारी रखी। पुलिस की सतत कार्रवाई के परिणामस्वरूप संदिग्ध युवक की पहचान कर उसे पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई।

पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की वारदात स्वीकार करने तथा थाना कोतवाली क्षेत्र में एक वृद्ध महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने की घटना में अपनी संलिप्तता बताने की जानकारी सामने आई। आरोपी द्वारा बताए गए स्थान से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की गई।

थाना कोतवाली पुलिस को भी संबंधित घटना के संबंध में सूचित कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु समन्वय स्थापित किया गया है। दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को फरियादी शालिकराम रैकवार पिता स्वर्गीय बसंत कुमार रैकवार, उम्र 44 वर्ष, निवासी बालक हिल व्यू, शिवाजी वार्ड, थाना गोपालगंज, जिला सागर, जो एमपीईबी विभाग में आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में हेल्पर का कार्य करते हैं, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने दोपहर लगभग 3:20 बजे अपनी हीरो होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल, काले रंग की, रजिस्ट्रेशन नंबर MP15ND5010, अपने घर के सामने खड़ी की थी।

शाम लगभग 4 बजे बाहर आने पर मोटरसाइकिल अपने स्थान से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर उन्होंने थाना गोपालगंज पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

चोरी गई मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत लगभग 40,000 रुपये है। उक्त मोटरसाइकिल फरियादी की बहन कविता रैकवार के नाम पर पंजीकृत है।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा मामले की जांच प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं संभावित क्षेत्रों में तलाश करते हुए स्थानीय स्तर पर जानकारी एकत्रित की तथा विश्वसनीय मुखबिरों को सक्रिय कर संदिग्ध की पतारसी के प्रयास तेज किए।

जांच के दौरान प्राप्त विभिन्न जानकारियों का आपस में मिलान कर संदिग्ध की तलाश लगातार जारी रखी गई। इसी दौरान थाना कोतवाली क्षेत्र में एक वृद्ध महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने की घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

दोनों घटनाओं के संबंध में उपलब्ध जानकारियों का मिलान करने पर पुलिस को जांच आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सुराग मिले। थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा थाना कोतवाली पुलिस से समन्वय स्थापित कर प्राप्त सूचनाओं का विश्लेषण किया गया तथा संदिग्ध की तलाश के लिए सूचना तंत्र को सक्रिय रखा गया।

थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर तलाश की तथा मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध की पतारसी जारी रखी।

जांच के दौरान जबलपुर में भी संदिग्ध के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा वहां पहुंचकर तलाश एवं पूछताछ की गई। इसके बाद भी पुलिस टीम द्वारा लगातार सूचना संकलन एवं तलाश जारी रखी गई।

दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को थाना गोपालगंज पुलिस को मुखबिर से प्राप्त सूचना एवं लगातार तलाश के दौरान बीएमसी के पास एक संदिग्ध युवक मिला। पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना नाम अजय पटेल पिता स्वर्गीय रमेश पटेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी पटवा मंदिर के पास, तिली गांव, थाना गोपालगंज, जिला सागर बताया।

उसे थाना लाकर विस्तृत पूछताछ की गई, जिसमें उसने थाना गोपालगंज क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करने तथा थाना कोतवाली क्षेत्र में वृद्ध महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने की घटना में अपनी संलिप्तता बताई। आरोपी से पूछताछ में उसके जीवन से जुड़ी जो जानकारी सामने आई, वह ऑनलाइन जुआ एवं पैसे लगाकर खेले जाने वाले गेम के गंभीर दुष्परिणामों को दर्शाती है।

आरोपी ने बताया कि वह स्नातक है तथा गोपालगंज क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग पढ़ाकर अपना जीवनयापन करता था। वह विवाहित है तथा उसकी दो वर्ष की एक पुत्री है।

आरोपी के अनुसार, वह 91Club ऑनलाइन गैंबलिंग वेबसाइट एवं ऑनलाइन लूडो गेम पर रुपये लगाता था। लगातार रुपये हारने के कारण उस पर लगभग 7 से 8 लाख रुपये का कर्ज हो गया था।

आर्थिक नुकसान और कर्ज चुकाने के दबाव में वह परेशान रहने लगा। उसने अपनी मोटरसाइकिल किस्तों पर खरीदी थी, जिसे बाद में गिरवी रखकर रुपये प्राप्त किए।

प्राप्त रकम में से कुछ राशि ऋण की किस्त चुकाने में खर्च की, जबकि शेष रकम ऑनलाइन गेमिंग में हार गया,आरोपी ने बताया कि नुकसान की भरपाई करने और कर्ज चुकाने की उम्मीद में वह लगातार ऑनलाइन गेमिंग में रुपये लगाता रहा, लेकिन उसकी आर्थिक स्थिति सुधरने के बजाय और खराब होती चली गई। इसी आर्थिक संकट के दौरान उसने अपराध का रास्ता अपना लिया।

आरोपी के अनुसार, उसने गोपालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक स्थान पर खड़ी मोटरसाइकिल को चोरी कर लिया। इसके बाद थाना कोतवाली क्षेत्र में एक वृद्ध महिला के गले से सोने की माला एवं पेंडल वाला मंगलसूत्र छीनने की वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वारदातों से प्राप्त रकम का उपयोग उसने पुराने कर्ज को चुकाने में किया, लेकिन ऑनलाइन लूडो गेम में रुपये लगाने की आदत जारी रही और वह दोबारा बड़ी रकम हार गया। कर्ज एवं आर्थिक परेशानी के कारण वह घर जाने के बजाय रेलवे स्टेशन पर रात बिताने लगा।

दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को वह दोबारा किसी चोरी की वारदात को अंजाम देकर कर्ज चुकाने की फिराक में बीएमसी की ओर गया था, जहां थाना गोपालगंज पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस प्रकार थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा सतत तलाश, विश्वसनीय मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं, सूचना संकलन एवं विभिन्न थाना क्षेत्रों के बीच आपसी समन्वय के माध्यम से मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा किया गया।

आरोपी द्वारा बताई गई जानकारी के आधार पर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की गई। थाना कोतवाली क्षेत्र में वृद्ध महिला के मंगलसूत्र के संबंध में थाना कोतवाली पुलिस को सूचित कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु समन्वय स्थापित किया गया है।

आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। थाना गोपालगंज पुलिस आमजन से अपील करती है कि ऑनलाइन जुआ, गैंबलिंग वेबसाइटों, सट्टे एवं पैसे लगाकर खेले जाने वाले गेम से दूर रहें।

कम समय में अधिक पैसा कमाने का लालच व्यक्ति की जमा-पूंजी समाप्त करने के साथ-साथ उसे भारी कर्ज एवं आर्थिक संकट में डाल सकता है। नुकसान की भरपाई के लिए बार-बार रुपये लगाने के बजाय समय रहते परिवारजनों से चर्चा करें और आवश्यक सहायता प्राप्त करें।

किसी भी परिस्थिति में आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए अपराध का रास्ता न अपनाएं। साथ ही अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर लॉक करके खड़ा करें, घरों एवं प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

उप निरीक्षक नीरज जैन ,उप निरीक्षक डी एस मरावी,प्र. आर.

दीपक व्यास आरक्षक अंकित तिवारी, आरक्षक आनंद सिंधु ,आरक्षक अंकित हरदहा, आरक्षक दशरथ मालवीय शामिल रहे,

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बालाघाट जिले में मलाजखंड के वार्ड क्रमांक-01 करहू में 350 पौधों का रोपण सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत पर्यावरण संरक्षण की पहल, नागरिकों ने पौधों की देखभाल का लिया संकल्प
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश जन सेवा शिविर में पहुंचे 30 आवेदन, निराकरण के लिए विभागों को भेजे* *मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत एक परिसर में जुटे विभ
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सोयतकलां रोजगार मेले में 95 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 150 ने कराया पंजीयन *करियर मार्गदर्शन के साथ स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी;
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश छावनी नाके पर लगा भीषण जाम, कृषि महोत्सव में उमड़ी 2 हजार किसानों की भीड़!
Agar-Malwa09 Oct

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश छावनी नाके पर लगा भीषण जाम, कृषि महोत्सव में उमड़ी 2 हजार किसानों की भीड़!

*आगर-मालवा।* शुक्रवार को नवीन कृषि उपज मंडी आगर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव के चलते शहर के छावनी…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान तेज, अब फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र की अनिवार्यता खत्मऑडियो जिंगल के जरिए गांव-शहर में मतदाताओ*
गाजीपुर में नौकरी के नाम पर साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी कॉल सेंटर से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार
Ghazipur09 Oct

गाजीपुर में नौकरी के नाम पर साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी कॉल सेंटर से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से नकदी के अलावा 10 मोबाइल फोन, 13 एटीएम कार्ड, 23 सिम…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!