Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी का संयुक्त निरीक्षण

09 Oct 2026, 10:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी का संयुक्त निरीक्षण - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी में सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 09.10.2026 को नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप, नायब तहसीलदार प्रतीक रजक एवं थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा द्वारा पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के विभिन्न कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी का आकस्मिक स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जेडी टाइपिंग सेंटर (गोपालगंज), द ब्राइट करियर इंस्टीट्यूट (गोपालगंज), ड्रीम करियर क्लासेस (झंडा चौक), एकाग्र लाइब्रेरी (गोपालगंज) एवं नेशनल लाइब्रेरी (झंडा चौक) सहित विभिन्न संस्थानों में उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं कार्यक्षमता, आपातकालीन प्रवेश एवं निकास मार्गों की सुगमता, कक्षों में पर्याप्त वायु एवं प्रकाश व्यवस्था, परिसर की साफ-सफाई तथा अन्य सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सभी संस्थान संचालकों को निर्देशित किया गया कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। संस्थानों के प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों पर अच्छी गुणवत्ता वाले नाइट विजन युक्त सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराए जाएं, कैमरों को सदैव क्रियाशील रखा जाए तथा रिकॉर्डिंग का नियमित एवं सुरक्षित बैकअप सुनिश्चित किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर संबंधित गतिविधियों की जांच की जा सके।

इसके अतिरिक्त अग्निशमन यंत्रों को चालू हालत में रखने, आपातकालीन निकास मार्गों को बाधामुक्त रखने, परिसर में पर्याप्त वेंटिलेशन एवं प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने तथा शासन द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए,जिले के समस्त कोचिंग संस्थान एवं लाइब्रेरी संचालक छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने संस्थानों में आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करें। निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बालाघाट जिले में मलाजखंड के वार्ड क्रमांक-01 करहू में 350 पौधों का रोपण सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत पर्यावरण संरक्षण की पहल, नागरिकों ने पौधों की देखभाल का लिया संकल्प
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश जन सेवा शिविर में पहुंचे 30 आवेदन, निराकरण के लिए विभागों को भेजे* *मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत एक परिसर में जुटे विभ
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सोयतकलां रोजगार मेले में 95 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 150 ने कराया पंजीयन *करियर मार्गदर्शन के साथ स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी;
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश छावनी नाके पर लगा भीषण जाम, कृषि महोत्सव में उमड़ी 2 हजार किसानों की भीड़!
Agar-Malwa09 Oct

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश छावनी नाके पर लगा भीषण जाम, कृषि महोत्सव में उमड़ी 2 हजार किसानों की भीड़!

*आगर-मालवा।* शुक्रवार को नवीन कृषि उपज मंडी आगर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव के चलते शहर के छावनी…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान तेज, अब फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र की अनिवार्यता खत्मऑडियो जिंगल के जरिए गांव-शहर में मतदाताओ*
गाजीपुर में नौकरी के नाम पर साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी कॉल सेंटर से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार
Ghazipur09 Oct

गाजीपुर में नौकरी के नाम पर साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी कॉल सेंटर से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से नकदी के अलावा 10 मोबाइल फोन, 13 एटीएम कार्ड, 23 सिम…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!