Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Pali

सेवा सेतु अभियान के तहत आमजन को मिल रहा त्वरित सेवाओं का लाभ*

10 Oct 2026, 01:28 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सेवा सेतु अभियान के तहत आमजन को मिल रहा त्वरित सेवाओं का लाभ* - PALI, राजस्थान

*सेवा सेतु अभियान के तहत आमजन को मिल रहा त्वरित सेवाओं का लाभ*

पाली, 9 अक्टूबर। राज्य सरकार द्वारा आयोजित सेवा सेतु अभियान के तहत शुक्रवार को नगर निगम पाली के सभागार में नवनिर्वाचित महापौर नमिता बुबकिया ने आमजन को विभिन्न सेवाओं का लाभ प्रदान किया। इस दौरान 4 नाम हस्तांतरण प्रमाण पत्र एवं 1 जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया। वहीं, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत दो लाभार्थियों को प्रथम ऋण के रूप में 15-15 हजार रुपये की राशि वितरित की गई। इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत एक लाभार्थी को पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) जारी किया गया।

इस अवसर पर महापौर नमिता बुबकिया ने कहा कि नगर निगम आमजन को त्वरित सेवाएं उपलब्ध करवाने एवं जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आमजन से सेवा सेतु अभियान का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश, सड़क मरम्मत, पार्कों की साफ-सफाई, झाड़ी कटाई, नगरीय विकास कर वसूली, ट्रेड लाइसेंस, फायर एनओसी, मोबाइल टावर, प्रमुख चौराहों एवं डिवाइडरों का सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ ही कृषि भूमि रूपांतरण, लीज डीड, भूमि नामांतरण, एकीकरण, सहविभाजन एवं पुनर्गठन, खाद्य सुरक्षा तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से संबंधित लंबित एवं नवीन आवेदनों का भी निस्तारण किया जा रहा है।

इस दौरान महापौर नमिता बुबकिया, सचिव सावन कुमार, राजस्व अधिकारी त्रिलोक सोलंकी, कर निर्धारक किशन सिंह रतनू सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दिल्ली में प्रदर्शन के चलते सुरक्षा व्यवस्था के बीच कई बाजार बंद रहने की संभावना, व्यापारियों ने दी जानकारी,सरोजिनी नगर मार्केट खुली रहेगी।
New Delhi10 Oct

दिल्ली में प्रदर्शन के चलते सुरक्षा व्यवस्था के बीच कई बाजार बंद रहने की संभावना, व्यापारियों ने दी जानकारी,सरोजिनी नगर मार्केट खुली रहेगी।

नई दिल्ली। दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को कई प्रमुख…

पूरी खबर पढ़ें →
एक करोड़ के दानवीर सियाराम का हुआ निधन – शोक संवेदना जताने वालों का लगा तांता अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये का किया था योगदान
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *लोक उपयोगी लोक अदालत के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर, नगरपालिका कर्मचारियों को दी विधिक जानकारी*
Agar-Malwa09 Oct

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश *लोक उपयोगी लोक अदालत के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर, नगरपालिका कर्मचारियों को दी विधिक जानकारी*

**आगर-मालवा, 9 अक्टूबर।** नगर पालिका आगर में शुक्रवार को विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें लोक उपयोगी…

पूरी खबर पढ़ें →
बालाघाट जिले में मलाजखंड के वार्ड क्रमांक-01 करहू में 350 पौधों का रोपण सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत पर्यावरण संरक्षण की पहल, नागरिकों ने पौधों की देखभाल का लिया संकल्प
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश जन सेवा शिविर में पहुंचे 30 आवेदन, निराकरण के लिए विभागों को भेजे* *मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत एक परिसर में जुटे विभ
error: Content is protected !!