Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

महुली की ऐतिहासिक रामलीला में रामजन्म लीला का भव्य मंचन

10 Oct 2026, 06:28 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
महुली की ऐतिहासिक रामलीला में रामजन्म लीला का भव्य मंचन - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव से भक्तिमय हुआ रामलीला परिसर, व्यास दिलीप कुमार कन्नौजिया की रामायण चौपाइयों ने दर्शकों को किया भावविभोर; आज होगा ताड़का वध

महुली, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली में आयोजित 80वीं ऐतिहासिक श्रीरामलीला के दूसरे दिन भगवान श्रीराम के जन्म की पावन लीला का भव्य मंचन किया गया। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का प्रसंग सामने आते ही रामलीला परिसर भक्ति और उल्लास से सराबोर हो उठा। रामायण की चौपाइयों, भक्ति संगीत और कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ रामायण की आरती से हुआ। इसके बाद भगवान शिव की आरती उतारी गई। नृत्यकला की मनमोहक प्रस्तुति के पश्चात रामजन्म लीला का मंचन शुरू हुआ। कलाकारों ने त्रेतायुग की उस पावन कथा को जीवंत किया, जब धरती को रावण के अत्याचारों से मुक्त कराने के लिए भगवान विष्णु ने अयोध्या में भगवान श्रीराम के रूप में अवतार लिया।
देवताओं की प्रार्थना पर हुआ प्रभु श्रीराम का अवतार
रामलीला में प्रस्तुत कथा के अनुसार, त्रेतायुग में लंकापति रावण के अत्याचारों से देवता और ऋषि-मुनि परेशान थे। अपने बल और वरदान के अहंकार में चूर रावण धर्म-कर्म में बाधा डाल रहा था। उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए देवताओं ने भगवान विष्णु से प्रार्थना की। देवताओं की पुकार सुनकर भगवान विष्णु ने अयोध्या के राजा दशरथ के घर जन्म लेकर अधर्म का नाश करने और धर्म की स्थापना करने का आश्वासन दिया।
उधर, अयोध्या के महाराज दशरथ संतान प्राप्ति की कामना से चिंतित थे। गुरु वशिष्ठ के मार्गदर्शन में उन्होंने पुत्रेष्टि यज्ञ कराया। यज्ञ के फलस्वरूप महारानी कौशल्या के गर्भ से भगवान श्रीराम, कैकेयी के गर्भ से भरत तथा सुमित्रा के गर्भ से लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म हुआ।
भगवान श्रीराम के जन्म से अयोध्या नगरी में खुशियां छा गईं। राजमहल से लेकर नगर की गलियों तक मंगलगीत गूंजने लगे और बधाइयां गाई जाने लगीं। चारों राजकुमारों के जन्म से अयोध्या में उत्सव का माहौल बन गया। इस पावन प्रसंग के मंचन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
व्यास की चौपाइयों ने बांधा समां, आज होगा ताड़का वध
रामलीला के व्यास दिलीप कुमार कन्नौजिया ने रामायण की चौपाइयों के सस्वर पाठ और भावपूर्ण व्याख्या से रामजन्म प्रसंग को प्रभावशाली बनाया। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों और श्रोताओं को भक्तिरस में डुबो दिया। रामायण के प्रसंगों के माध्यम से धर्म, मर्यादा और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया गया।
रामलीला के तीसरे दिन आज ताड़का वध की लीला का मंचन किया जाएगा। इसमें ऋषि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा के लिए भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के वनगमन तथा ताड़का वध के प्रसंग को प्रस्तुत किया जाएगा।
इस अवसर पर रामलीला मंडली के डायरेक्टर विश्वनाथ शर्मा, रामलीला समिति के अध्यक्ष अरविंद जायसवाल, कोषाध्यक्ष अमित कुमार कन्नौजिया, दिलगज राम कन्नौजिया सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

निपनिया में सेवा और भक्ति का संगम: 35 यूनिट रक्तदान, 50 मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच , मनीष कौशिक मित्र मंडली के आयोजन में स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान एवं भव्य माता जागरण संपन्न
Bilaspur19 Oct

निपनिया में सेवा और भक्ति का संगम: 35 यूनिट रक्तदान, 50 मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच , मनीष कौशिक मित्र मंडली के आयोजन में स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान एवं भव्य माता जागरण संपन्न

निपनिया (बिल्हा)। शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन सिद्धिविनायक दुर्गा उत्सव समिति एवं मनीष कौशिक युवा मित्र मंडली, निपनिया-बिल्हा…

पूरी खबर पढ़ें →
रामलीला मंच पर हिंदू मुस्लिम एकता की मिशाल रामलीला कमेटी ने युवा नेता साइन शम्स को भेंट की अल्लाह हू अकबर की सीनरी।
Nuh19 Oct

रामलीला मंच पर हिंदू मुस्लिम एकता की मिशाल रामलीला कमेटी ने युवा नेता साइन शम्स को भेंट की अल्लाह हू अकबर की सीनरी।

रामलीला मंच पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल : रामलीला कमेटी ने युवा नेता शाहीन शम्स को भेंट की…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा के पास 244 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्करी रोकने के लिए संयुक्त टीम की कार्रवाई।
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा के पास 244 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्करी रोकने के लिए संयुक्त टीम की कार्रवाई।

सिद्धार्थनगर जनपद में अवैध शराब और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस,…

पूरी खबर पढ़ें →
बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में खूनी हादसाः अनियंत्रित कार ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत
Siddharthnagar19 Oct

बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में खूनी हादसाः अनियंत्रित कार ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत

बलरामपुर। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के चरन गहिया बेल्हा गांव में शनिवार रात करीब 10:30 बजे तेज…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में आलू किसानों को मिलेगा उन्नत बीज, 80 दिन में तैयार होगी फसल
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगर में आलू किसानों को मिलेगा उन्नत बीज, 80 दिन में तैयार होगी फसल

सिद्धार्थनगर। जनपद के आलू किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!