फूलपुर की महारानी के आगमन पर चुना चौक पर धमाकेदार स्वागत, जयकारों से गूंजा पूरा फूलपुर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रिपोर्टर- सुरेश कुमार धारिया
पद – जिला पत्रकार
जिला – आजमगढ़, प्रदेश – उत्तर प्रदेश।
आजमगढ़, फूलपुर। फूलपुर के चुनाव चौक पर 9 अक्टूबर को फूलपुर की महारानी के आगमन पर श्रद्धालुओं ने जोरदार स्वागत किया। माता रानी के आगमन को लेकर कई दिनों से लोगों में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ था। जैसे ही माता रानी का आगमन हुआ, पूरा क्षेत्र जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा।
इस दौरान फूलपुर की बालिकाओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं, माताओं ने भी अपने पारंपरिक अंदाज में नृत्य कर माता रानी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। युवा मंडली ने माता रानी के जयकारे लगाकर पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया।
माता रानी के आगमन को लेकर क्षेत्र में कई दिनों से चर्चाएं चल रही थीं। श्रद्धालु बेसब्री से 9 अक्टूबर का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार माता रानी के आगमन पर लोगों का उत्साह देखने लायक रहा।
चुनाव चौक पर हुए इस भव्य स्वागत के दौरान भक्ति, आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। माता रानी के जयकारों से पूरा फूलपुर भक्तिमय हो गया।
जय माता दी!
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

फूलपुर में आदर्श रामलीला एवं दशहरा समिति के कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ, प्रथम दिन नारद मोह की लीला…
पूरी खबर पढ़ें →
महोबा में खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर होगी कार्रवाई, डीएम ने दिए सख्त निर्देश रिपोर्ट-लक्ष्मी कान्त सोनी…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप…
पूरी खबर पढ़ें →
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने कहा कि बलरामपुर अब पिछड़ा जनपद नहीं, बल्कि गांव, गरीब, किसान और नौजवानों की…
पूरी खबर पढ़ें →
जंगीपुर (गाजीपुर)। जिस विद्यालय में बच्चे शिक्षा हासिल करने और सुरक्षित माहौल में अपना भविष्य संवारने जाते हैं,…
पूरी खबर पढ़ें →
#महराजगंज में अग्नि सुरक्षा को लेकर पुलिस का विशेष अभियान, 377 स्थलों की जांच 67 स्थानों पर मिली…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।