Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bijnor

बिजनौर: रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

11 Oct 2026, 05:09 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बिजनौर: रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार - BIJNOR, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से,विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर, धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। रूस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ,दो युवकों से कथित तौर पर 1 लाख 20 हजार रुपये ,और उनके मूल पासपोर्ट लेने का आरोप है। मामले में अफजलगढ़ पुलिस ने, आरोपी नाजिम अली को गिरफ्तार किया है।

जानते है,क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, जिक्रीवाला निवासी नाजिम अली पर आरोप है कि, उसने मोहम्मद जुल्फकार और उसके दोस्त मोहम्मद फैसल को ,रूस में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। इसके बदले दोनों युवकों से कुल 1 लाख 20 हजार रुपये और उनके मूल पासपोर्ट ले लिए गए।

शिकायत के मुताबिक, तय समय बीतने के बाद ,भी दोनों युवकों को रूस नहीं भेजा गया। आरोप है कि इसके बाद नाजिम अली ने उन्हें फर्जी वीजा दे दिए। जब युवकों ने अपने रुपये और पासपोर्ट वापस मांगे, तो आरोपी कथित तौर पर टालमटोल करने लगा, और उन्हें धमकी भी दी।

पीड़ित मोहम्मद जुल्फकार की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने मामले में कार्रवाई की। एसपी ग्रामीण गौतम राय के अनुसार, आरोपी नाजिम अली पर धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और धमकी देने के आरोप हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया,कि ठगी से मिले रुपये उसने मकान बनाने में खर्च कर दिए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है।

एसपी ग्रामीण गौतम राय ने लोगों से अपील की है कि,विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर किसी एजेंट को रुपये देने से पहले, उसके दस्तावेजों और विश्वसनीयता की,अच्छी तरह जांच कर लें। यदि किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी इस तरह की धोखाधड़ी हुई है, तो वह पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराए।

फिलहाल, इस मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद,विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी को लेकर, एक बार फिर सतर्क रहने की जरूरत सामने आई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अमदरा पुलिस का धमाका! पानी टंकी से लोहा चुराने वाला गैंग पकड़ा, 1.71 लाख का माल जब्त
Maihar18 Oct

अमदरा पुलिस का धमाका! पानी टंकी से लोहा चुराने वाला गैंग पकड़ा, 1.71 लाख का माल जब्त

अमदरा पुलिस को बड़ी कामयाबी! पानी टंकी चोर गिरोह का पर्दाफाश! चोरी के 2 मामलों का खुलासा करते…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में भाकियू टिकैत ने मांगों के संबंध में उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
Moradabad17 Oct

कांठ में भाकियू टिकैत ने मांगों के संबंध में उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

कांठ में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और किसानों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को…

पूरी खबर पढ़ें →
राजेंद्रा एकेडमी में राम-लक्ष्मण, हनुमान व रावण की वेशभूषा में दिखे बच्चे
Moradabad17 Oct

राजेंद्रा एकेडमी में राम-लक्ष्मण, हनुमान व रावण की वेशभूषा में दिखे बच्चे

कांठ तहसील क्षेत्र के राजेंद्रा एकेडमी भीकनपुर छजलैट में बच्चों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विजय दशमी का त्योहार मनाते…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!