पूर्व मुख्यमंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय का सनसनीखेज खुलासा सिंधिया-कमलनाथ के ईगो ने गिराई सरकार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मार्च 2020 में कमलनाथ सरकार गिरने के घटनाक्रम को लेकर अपनी बात रखी है। उनके मुताबिक, तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच राजनीतिक मतभेद, नेतृत्व को लेकर खींचतान और प्रशासनिक नियुक्तियों से जुड़े विवाद कांग्रेस सरकार के संकट की प्रमुख वजहों में शामिल थे।
दिग्विजय सिंह के अनुसार, वर्ष 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सिंधिया मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे। बाद में कमलनाथ ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने का विकल्प दिया, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन सकी।
बताया गया कि सिंधिया तुलसी सिलावट को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और गोविंद सिंह राजपूत को उपमुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में थे, जबकि कमलनाथ इसके लिए तैयार नहीं हुए। इसके अलावा दिल्ली में सरकारी बंगले को लेकर और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में कलेक्टरों तथा पुलिस अधीक्षकों के तबादलों को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच मतभेद बताए गए।
दिग्विजय सिंह के मुताबिक, इन विवादों ने पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ाया और अंततः मार्च 2020 में कमलनाथ सरकार गिर गई। उनके बयान के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति में उस घटनाक्रम को लेकर फिर चर्चा तेज हो सकती है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * दमोह जिला अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा में शामिल होकर…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सीहोर जिले के कोसमी गांव में वन विकास…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में सहभागिता करने आए डेलीगेट्स…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * श्री माँ सिद्धेश्वरी शक्तिपीठ धाम दुर्गा मंदिर, जबलपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सनातन हिंदू एकता और जनजागृति के संकल्प के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।