*_सोजत, जिला पाली।सोजत में मेहर परिवार हाज़ी बाबू खां जी मेहर की ओर से स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान वक्फ बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यमंत्री खानु खान बुधवाली एवं मेहमान-ए-खास के रूप में पाली नगर निगम के उपमहापौर हाजी मेहबूब टी ने शिरकत की जिनका साफा माला पहनाकर सम्मान आदऱ सत्कार किया गया साथ हीं महिला कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, पाली नगर निगम पार्षद अब्दुल रहमान कुरैशी,पार्षद प्रतिनिधि इमरान खिलजी,लियाक़त अली खत्री का भी साफा माला पहनाकर बहुमान किया गया।_*
*_इस अवसर पर मेहर परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत कर समारोह में स्थानीय लोगों की मौजूदगी के बीच आपसी मेल-मिलाप और सामाजिक सौहार्द का माहौल रहा ।_*