Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Phalodi

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया चुनाव प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण

12 Oct 2026, 07:20 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया चुनाव प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण - फलाैदी, राजस्थान

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया चुनाव प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण

प्रशिक्षण के दौरान शंकाओं का समाधान करते निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न करवाएं – जिला कलक्टर

फलौदी, 12 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने सोमवार को कन्या महाविद्यालय फलौदी में मतदान अधिकारी एवं सहायक मतदान अधिकारी प्रथम के प्रशिक्षण सत्र का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को कहा कि जिला परिषद, पंचायत समिति, पंच, सरपंच एवं उपसरपंच के चुनाव निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संपन्न करवाने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी प्रशिक्षण को गंभीरता से लें। उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाएं। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान अपनी शंकाओं का समाधान कर लें, ताकि मतदान के समय किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

प्रशिक्षण शाखा के सह प्रभारी किशोर कुमार बोहरा ने बताया कि कन्या महाविद्यालय, फलौदी में 12 से 15 अक्टूबर तक मतदान अधिकारियों एवं सहायक मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका तलानिया, जिला शिक्षा अधिकारी सोहनराम बिश्नोई, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर ईश्वर सिंह, गणेश कुमार दर्जी, पुखराज सहित अन्य उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक में महिला संगठन के विस्तार एवं महाराजा अग्रसेन जयंती आयोजन पर हुआ मंथन
Haridwar12 Oct

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक में महिला संगठन के विस्तार एवं महाराजा अग्रसेन जयंती आयोजन पर हुआ मंथन

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक में महिला संगठन के विस्तार एवं महाराजा अग्रसेन…

पूरी खबर पढ़ें →
12 अक्टूबर 2026, दिन – सोमवार आचार्यकुलम् विश्व का विशिष्ट शिक्षण संस्थान है यहाँ योग के प्रति विद्यार्थियों में नैसर्गिक कौशल विद्यमान है। -परमपूज्य स्वामी जी
पतंजलि विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन हर्षो उल्लास के साथ किया गया
Haridwar12 Oct

पतंजलि विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन हर्षो उल्लास के साथ किया गया

पतंजलि विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन हर्षो उल्लास के साथ किया गया…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कर्मचारियों के हक पर देरी पड़ी भारी तो कटेगा वेतन! कलेक्टर डॉ. मीना सख्त* *समयमान-वेतनमान, डीए, एरियर से लेकर* *पेंशन-ग्रेच्युटी तक
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सेवा संकल्प अभियान | सेवा की कहानी* मिश्रित खेती से मालामाल हुए आगर के किसान, दो बीघा में सालाना दो लाख की कमाई* *मौसंबी, पपीता, हल
error: Content is protected !!